फिल्म इंडस्ट्री में शादी और तलाक दोनों ही आम बात हो चले हैं। जितना आसान यहां शादी करना माना जाता है उससे कई ज्यादा तलाक लेना है। ऐसे में फिल्म और टीवी जगत में ऐसे कई स्टार्स हैं जो एक से ज्यादा शादी कर चुके हैं। कुछेक तो ऐसे भी हैं जिन्होंने तलाक के बाद दूसरी शादी करने में जरा सी भी देरी नहीं की...तो आइए बात करतें है इन स्टार्स की...
2 of 5
himesh reshammiya and sonia
इस कड़ी में सबसे पहले बात करेंगे बॉलीवुड के मशहूर संगीतकार, गायक और अभिनेता हिमेश रेशमिया की। बता दें कि हिमेश ने अपनी पहली पत्नी कोमल को तलाक दे इसी साल के मई महीने में गर्लफ्रेंड सोनिया कपूर से शादी की थी। बता दें कि हिमेश ने कोमल से 1995 में शादी की थी और पिछले साल 2017 में तलाक दे दिया था।
3 of 5
रोडीज फेम रघु राम ने रचाई दूसरी शादी तो पहली पत्नी ने शेयर किया खूबसूरत मैसेज
इसके बाद बात करेंगे एमटीवी रोडिस से फेमस एक्टर रघु राम ने भी पहली पत्नी सुगंधा को तलाक दे दूसरी जीवनसंगिनी ढूंढने में देरी नहीं की। उन्होंने साल 2006 में सुगंधा से शादी की थी और 10 साल बाद साल 2018 में तलाक ले दूसरी शादी कर ली। बता दें कि रघु ने 12 दिसंबर को गर्लफ्रेंड नताली से शादी की है।
फिल्म वीरे दी वेडिंग में एक्ट्रेस करीना कपूर संग लीड रोल में नजर आए एक्टर सुमित व्यास ने भी तलाक ले तुरंत शादी कर ली। बता दें कि उन्होंने एक्ट्रेस शिवानी टंकसाले से शादी की थी और साल 2017 में उनसे तलाक ले 6 महीने के अंदर ही एक्ट्रेस एकता कौल से शादी कर ली।
आखिर में बात करेंगे बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस बिपाशा बसु और टीवी जगत के जाने-माने एक्टर करण सिंह ग्रोवर की। करण ने सबसे पहले एक्ट्रेस श्रद्धा निगम से शादी रचाई और उनके बाद टीवी एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट से ब्याह किया। लेकिन दोनों के साथ करण का रिश्ता लंबा नहीं चल पाया और उन्होंने आखिर में बिपाशा संग सात फेरे ले लिए। शादी से पहले दोनों फिल्म अलोन में एक साथ नजर आए थे। इस दौरान दोनों में प्यार हुआ और फटाफट शादी कर ली।