कुछ समय पहले एक महिला सामने आई थी जिसने गायिका अनुराधा पौडवाल की बेटी होने का दावा किया था। 45 वर्षीय महिला ने कहा था कि अनुराधा पौडवाल ने जन्म देने के बाद उन्हें किसी और को सौंप दिया था। अब एक और शख्स सामने आया है जो खुद को ऐश्वर्या राय का बेटा बताता है। करीब एक साल पहले भी इस शख्स ने मीडिया के सामने आकर ये दावा किया था।
2 of 5
Aishwarya Rai Bachchan
- फोटो : instagram
वेबसाइट मिड डे की रिपोर्ट के मुताबिक, 32 वर्षीय संगीत कुमार ने दावा किया कि वो ऐश्वर्या राय का बेटा है। ऐश्वर्या ने आईवीएफ के जरिए लंदन में उसे जन्म दिया था। संगीत कुमार मंगलौर का रहने वाला है। उसने बताया कि उसका जन्म 1988 में हुआ था। बता दें कि उस वक्त ऐश्वर्या की उम्र 15 साल थी।
3 of 5
Aishwarya Rai Bachchan
- फोटो : social media
शख्स यही नहीं रुका उसने आगे कहा कि जब उसके पिता उसे विशाखापट्टनम लेकर आए थे तो ऐश्वर्या के माता-पिता ने दो साल तक उसकी देखरेख भी की थी। शख्स का आरोप है कि उसके रिश्तेदारों ने उसके बर्थ सर्टिफिकेट के सभी रिकॉर्ड्स मिटा दिए।
4 of 5
aishwarya rai bachchan
- फोटो : social media
अब ये शख्स चाहता है कि वो मुंबई शिफ्ट हो जाए और ऐश्वर्या के साथ रहे। बहरहाल शख्स के बारे में जब सोशल मीडिया यूजर्स को पता चला तो उसका खूब मजाक बनाया गया। इससे पहले जब संगीत कुमार मीडिया के सामने आया था तो मामला पुलिस तक पहुंचा था। पुलिस ने संगीत को मानसिक रूप से बीमार बताया था।
5 of 5
aishwarya rai
- फोटो : social media
ऐश्वर्या की आने वाली फिल्म की बात करें तो निर्देशक मणिरत्नम की तमिल फिल्म Ponniyin Selvan में नजर आएंगी। मणिरत्नम के साथ दोबारा काम करने को लेकर ऐश्वर्या ने कहा था कि 'यह एक बहुत अच्छा अनुभव है। मणिरत्नम मेरे गुरु हैं और वो देश के बेहतरीन निर्देशकों में से एक हैं।'
दूसरे दिन 'छपाक' और 'तानाजी' के कलेक्शन में 40 फीसदी का उछाल, अब रविवार पर टिकीं निगाहें