फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'पद्मावत' और 'संजू' को पीछे छोड़ '2.0' बनी साल की सबसे बड़ी फिल्म, 15वें दिन कमाई रही इतनी

Fri, 14 Dec 2018 12:41 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 14 Dec 2018 12:41 PM IST
विज्ञापन
2.0 movie 15th day box office collection
2.0 - फोटो : instagram

सुपरस्टार रजनीकांत ने अपनी अगली फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया है। रजनीकांत की आने वाली फिल्म पेट्टा का टीजर सामने आया है। रजनीकांत अपनी फिल्म में एक बार फिर गैंगस्टर की भूमिका में दिखाई देंगे। फिल्म में उनका नया लुक देखने के बाद थलाइवा की स्टाइल का एक बार फिर से फैन बनना तय है। एक ओर जहां रजनीकांत ने अपनी अगली फिल्म लाने की तैयारी कर ली है तो वहीं उनकी 2.0 दुनियाभर में धूम मचाए हुए है।

2.0 movie 15th day box office collection
2.0 - फोटो : instagram

29 नवंबर को रिलीज हुई ये फिल्म 710 करोड़ की कमाई कर ली है। 15वें दिन 2.0 ने 16.80 करोड़ रुपये जुटाए। फिल्म हर दिन के साथ ही नए-नए रिकॉर्ड बना रही है। 2.0 ने वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में इस साल रिलीज हुई आमिर खान की ठग्स ऑफ हिंदोस्तान को बहुत पहले ही पीछे छोड़ दिया। वहीं 2.0, बाहुबली के पहले पार्ट से भी आगे निकल गई है। 



 

2.0 movie 15th day box office collection
2.0 - फोटो : instagram

2.0 को रिलीज हुए 15 दिन हो चुके हैंं। फिल्म ने भारतीय बक्स ऑफिस पर ऐसा रिकॉर्ड बनाया है जिसके आगे रणवीर-दीपिका की पद्मावत और रणबीर कपूर की संजू बहुत पीछे छूट गई है। ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला ने बुक माय शो के आंकड़ों को लेकर ट्वीट किया है। जिसके मुताबिक 2.0 की अभी तक की कुल कमाई 301 करोड़ रुपये है जबकि संजू ने 297 करोड़ और पद्मावत ने 268 करोड़ का बिजनेस किया था।



 

विज्ञापन
विज्ञापन
2.0 movie 15th day box office collection
zero and 2.0 - फोटो : self

इस शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हुई है लेकिन अगले हफ्ते 2.0 की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। 21 दिसंबर को आनंद एल राय के निर्देशन में बनी जीरो टिकट खिड़की पर दस्तक देगी। जीरो में शाहरुख खान, कटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा मुख्य भूमिका में हैं।

विज्ञापन
2.0 movie 15th day box office collection
2.0 - फोटो : twitter

लाइका प्रोडक्शंस चीन की मशहूर प्रोडक्शन कंपनी HY मीडिया के जरिए चीन में 2.0 को रिलीज करेगी। यह फिल्म अगले साल मई में चीन में रिलीज की जाएगी। बीते एक-डेढ़ साल में कई भारतीय फिल्में चीन में रिलीज हुईं, जिनमें दंगल, बजरंगी भाईजान और सीक्रेट सुपरस्टार प्रमुख हैं। इन फिल्मों ने चाइनीज बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा प्रदर्शन किया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed