{"_id":"6acdc3b6146560f875000803","slug":"vidya-balan-getting-nervous-while-shooting-scene-with-rajinikanth-in-jailer-2-2026-10-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"विद्या बालन: 'जेलर 2' में रजनीकांत के सामने क्यों घबराईं अभिनेत्री? निर्देशक ने सुनाया दिलचस्प किस्सा","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
विद्या बालन: 'जेलर 2' में रजनीकांत के सामने क्यों घबराईं अभिनेत्री? निर्देशक ने सुनाया दिलचस्प किस्सा
Tue, 13 Oct 2026 11:12 AM IST
राजश्री वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: राजश्री वर्मा
Updated Tue, 13 Oct 2026 11:12 AM IST
सार
Vidya Balan And Rajinikanth Jailer 2: अभिनेत्री विद्या बालन जल्द 'जेलर 2' में नजर आने वाली हैं। अब फिल्म के निर्देशक ने बताया है कि एक सीन करते हुए कैसे एक्ट्रेस घबराने लग गई थीं। आइए जानते हैं कि आखिर ये पूरा मामला क्या है।
विज्ञापन
विद्या बालन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन जल्द ही फिल्म 'जेलर 2' से तमिल सिनेमा में डेब्यू करने वाली हैं। इस फिल्म में वह रजनीकांत के साथ नजर आएंगी। हाल ही में विद्या बालन फिल्म के डायरेक्टर नेल्सन दिलीपकुमार और बाकी कलाकारों के साथ प्रमोशनल इवेंट में पहुंचीं। यहां उन्होंने बताया कि रजनीकांत के साथ शूटिंग करते समय वह काफी नर्वस हो गई थीं।
विज्ञापन
Trending Videos
जेलर 2
- फोटो : सोशल मीडिया
क्या बोलीं विद्या बालन?
'जेलर 2' सुपर शो में विद्या के साथ उनकी को-स्टार राम्या कृष्णन, एसजे सूर्या और सूरज वेंजरामूदु भी मौजूद थे। बातचीत के दौरान एसजे सूर्या ने मजाक में कहा कि विद्या को लंबे तमिल डायलॉग बोलने में परेशानी होती थी। इस पर विद्या ने बताया कि जब तक उनका शॉट पूरा नहीं हो जाता था, तब तक वह किसी से बात नहीं करती थीं। लेकिन शॉट खत्म होते ही वह सभी के साथ आराम से बातचीत करने लगती थीं।
विद्या ने बताया कि एक बार नेल्सन ने उनके लिए एक सीन में बदलाव किया था, जिसमें उन्हें सिगरेट पीनी थी। अभिनेत्री ने कहा, 'एक दिन शूटिंग से ठीक पहले उन्होंने मुझे डेढ़ पेज के नए डायलॉग दे दिए। मैं वहीं खड़ी सोच रही थी कि ये सब कैसे करूंगी, क्योंकि मुझे डायलॉग बोलने के साथ सिगरेट भी पीनी थी।'

डायरेक्टर ने सुनाया किस्सा
इस पर नेल्सन ने बताया, 'जब मैं मॉनिटर पर देख रहा था, तो मैंने देखा कि उनके हाथ कांप रहे थे और आवाज भी कांप रही थी। कुछ देर बाद सिगरेट का धुआं उनकी आंखों में जाने लगा। विद्या ने मुझसे कहा कि मैं कुछ नहीं कर रही हूं, सिगरेट अपने आप कांप रही है।'
क्यों घबरा गई थीं विद्या बालन?
विद्या ने आगे बताया कि वह पहले भी कई बड़े सुपरस्टार्स के साथ काम कर चुकी हैं, लेकिन रजनीकांत के साथ यह उनकी पहली फिल्म है। उन्होंने कहा कि सिगरेट पीने वाले सीन को लेकर वह इतनी घबरा गई थीं कि उनका पूरा शरीर कांपने लगा था। शूटिंग से पहले सिगरेट पीने की आदत डालने के लिए उन्होंने सेट पर जाने से पहले ही इसकी प्रैक्टिस शुरू कर दी थी।

रजनीकांत की फिल्म जेलर 2
- फोटो : इंस्टाग्राम@sunpictures
'जेलर 2' में कौन-सा किरदार निभा रही हैं विद्या?
'जेलर 2' में विद्या बालन कंथा का किरदार निभा रही हैं। फिल्म में उनके किरदार की पहली झलक में वह नीली साड़ी पहने, हाथ में सिगरेट लिए सीढ़ियों से नीचे उतरती नजर आती हैं। एक तनावपूर्ण सीन में वह किसी के सामने खड़े होकर धुआं छोड़ती दिखाई देती हैं।
'जेलर 2' में कौन आएगा नजर?

- नेल्सन के निर्देशन में बनी इस फिल्म को सन पिक्चर्स के बैनर तले कलानिधि मारन प्रोड्यूस कर रहे हैं।
- यह फिल्म साल 2023 में आई 'जेलर' का सीक्वल है, जिसमें रजनीकांत और राम्या कृष्णन मुख्य भूमिका में थे।
- दूसरे पार्ट में दोनों एक बार फिर पति-पत्नी टाइगर मुथुवेल पांडियन और विजया पांडियन के किरदार में नजर आएंगे।
- योगी बाबू, मिर्ना और ऋत्विक भी अपने पुराने किरदारों में वापसी करेंगे।
जेलर 2
- फोटो : सोशल मीडिया
कब रिलीज होगी फिल्म 'जेलर 2'?
अब 'जेलर 2' में कहानी को वहीं से आगे बढ़ाए जाने की उम्मीद है, जहां पहली फिल्म खत्म हुई थी। बता दें कि इसका पहला पार्ट 'जेलर' बॉक्स ऑफिस पर हिट हुआ था। इसने दुनियाभर में करीब 604 करोड़ रुपये की कमाई की थी। अब देखना होगा कि 15 अक्तूबर को आ रही यह मूवी क्या कमाल दिखाती है।