फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Mohanlal Statement On Ajay Devgn Film Drishyam The Conclusion Praises Ajay Devgn's Movie Ending

मोहनलाल: अजय की 'दृश्यम 3' देखकर मलयालम अभिनेता ने दिया रिव्यू, जॉर्जकुट्टी ने विजय के लिए कह दी ये बात

Tue, 13 Oct 2026 12:09 PM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: राजश्री वर्मा Updated Tue, 13 Oct 2026 12:09 PM IST
सार

Mohanlal Statement On Ajay Devgn Film: साउथ अभिनेता मोहनलाल ने हाल ही में अजय देवगन की 'दृश्यम 3' देखी और उसके बाद अपना रिव्यू शेयर किया। आइए जानते हैं कि अभिनेता ने क्या कहा।

विज्ञापन
Mohanlal Statement On Ajay Devgn Film Drishyam The Conclusion Praises Ajay Devgn's Movie Ending
मोहनलाल और अजय देवगन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

'दृश्यम' फ्रेंचाइजी का तीसरा पार्ट 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' 2 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुआ, जिसे दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म का निर्देशन अभिषेक पाठक ने किया और इसमें अजय देवगन श्रिया सरन समेत कई कलाकार नजर आए।
विज्ञापन


बता दें कि 'दृश्यम' फ्रेंचाइजी की शुरुआत साल 2015 में हुई थी और यह मलयालम फिल्म का हिंदी रीमेक थी, जिसमें मोहनलाल नजर आए थे। अब मलयालम अभिनेता ने हिंदी रीमेक का तीसरा पार्ट देखने के बाद अपना रिव्यू शेयर किया है।
विज्ञापन
Trending Videos

Mohanlal Statement On Ajay Devgn Film Drishyam The Conclusion Praises Ajay Devgn's Movie Ending
दृश्यम 3 - फोटो : अमर उजाला
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' पर क्या बोले मोहनलाल?
दिग्गज अभिनेता मोहनलाल ने 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' की तारीफ की है। फिल्म के सफल थिएट्रिकल रन के बाद उन्होंने अभिनेता अजय देवगन और फिल्म की पूरी टीम की सराहना करते हुए एक संदेश साझा किया। 

मोहनलाल ने कहा, 'मैंने 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' देखी और मैं इस बात से बहुत प्रभावित हूं कि उन्होंने इतने पसंद किए जाने वाले सफर को एक शानदार एंडिग दी।' उन्होंने फिल्म की पूरी कास्ट और क्रू को भी शानदार काम के लिए बधाई दी।
विज्ञापन

Mohanlal Statement On Ajay Devgn Film Drishyam The Conclusion Praises Ajay Devgn's Movie Ending
मोहनलाल - फोटो : सोशल मीडिया
मोहनलाल के वीडियो पर क्या बोले यूजर?
स्टार स्टूडियोज की तरफ से इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो पर एक फैन ने कमेंट किया, 'इसके लिए बहुत सम्मान। किसी दूसरे की तारीफ करने के लिए बहुत बड़े दिल और आत्मविश्वास की जरूरत होती है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'खुद महान कलाकार पूरी टीम को शानदार काम के लिए बधाई दे रहे हैं।' वहीं, अभिनेत्री तब्बू ने भी दिल वाले इमोजी के साथ कमेंट किया।

बता दें कि फिल्म का निर्देशन अभिषेक पाठक ने किया है। उन्होंने आमिल कीयान खान और परवेज शेख के साथ मिलकर इसकी कहानी भी लिखी है। फिल्म में अजय देवगन एक बार फिर विजय सालगांवकर की भूमिका में नजर आए। 
विज्ञापन

Mohanlal Statement On Ajay Devgn Film Drishyam The Conclusion Praises Ajay Devgn's Movie Ending
दृश्यम 3 फिल्म - फोटो : अमर उजाला
फिल्म की स्टार कास्ट में तब्बू, श्रिया सरन, रजत कपूर, इशिता दत्ता और मृणाल जाधव जैसे पुराने कलाकार शामिल हैं। वहीं, जयदीप अहलावत और प्रकाश राज भी आखिर में इस फ्रेंचाइजी से जुड़े। फिल्म का निर्माण कुमार मंगत पाठक, अभिषेक पाठक, अजीत अंधारे और आलोक जैन ने पैनोरमा स्टूडियोज और स्टार स्टूडियो18 के बैनर तले किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed