फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS: ईशा अंबानी ने दीपिका पादुकोण को किया फॉलो, फेरों में पहनी मां की 35 साल पुरानी साड़ी

Fri, 14 Dec 2018 12:22 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 14 Dec 2018 12:22 PM IST
विज्ञापन
isha ambani wore 35 year old mother nita ambani saree at her wedding day
isha ambani - फोटो : instagram
मुकेश अंबानी की लाडली बेटी ईशा अंबानी की शादी 12 दिसंबर को आनंद पीरामल से हो गई । ईशा की शादी में देश-विदेश के सभी दिग्गज सेलेब्रिटीज दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद देने पहुंचे थे । शादी में ईशा अंबानी ने ऑफ व्हाइट कलर का लहंगा पहना था। वहीं आनंद पीरामल भी ऑफ व्हाइट कलर की शेरवानी में नजर आए ।
isha ambani wore 35 year old mother nita ambani saree at her wedding day
isha ambani - फोटो : instagram
आज यानी 14 दिसंबर को ईशा अंबानी का रॉयल रिसेप्शन है । इस रिसेप्शन में बॉलीवुड और पॉलिटिकल इंडस्ट्री के सेलेब्रिटीज को इनवाइट किया गया है। रिसेप्शन से पहले ईशा अंबानी की शादी में पहनी हुई साड़ी की काफी चर्चा हो रही है । इस साड़ी को लेकर एक दिलचस्प खुलासा हुआ है । 
isha ambani wore 35 year old mother nita ambani saree at her wedding day
isha ambani
ऑफ व्हाइट लहंगे के साथ ईशा अंबानी ने रेड कलर की साड़ी भी कैरी की थी । खबरों की मानें तो ये साड़ी ईशा की मां नीता अंबानी की है जो 35 साल पुरानी है । मां नीता अंबानी की इस साड़ी को ईशा ने अपने लहंगे के साथ दुपट्टे की स्टाइल में ओढ़ा था । ये उनके ब्राइडल लुक को एट्रैक्टिव बना रहा था ।
विज्ञापन
विज्ञापन
isha ambani wore 35 year old mother nita ambani saree at her wedding day
anand piramal and isha ambani - फोटो : Instagram
वेडिंग में ईशा ने 16 कली का लहंगा पहना था । लहंगे की हर कली पर जरदोजी और मुकेश वर्क किया गया । पूरे लंहगे पर हाथ से कारीगरी की गई है । लहंगे की हर एक फ्लावर जाली को क्रिस्टल और सीक्वेंस से हाईलाइट किया गया । ईशा के इस शानदार लहंगे को अबु जानी और संदीप खोसला ने डिजाइन किया है ।
विज्ञापन
isha ambani wore 35 year old mother nita ambani saree at her wedding day
anand piramal and isha ambani - फोटो : amar ujala
बता दें कि दीपिका पादुकोण ने भी अपनी शादी में अपनी मां की दी हुई साड़ी पहनी थी । ईशा की शादी के जश्न में फिल्म इंडस्ट्री से बच्चन परिवार, आलिया भट्ट, गौरी खान-शाहरुख खान, आमिर खान, रेखा, दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह, शाहिद कपूर-मीरा राजपूत, प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस और माधुरी दीक्षित जैसे बड़े स्टार्स पहुंचे ।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed