{"_id":"6acdb768c7d5e7a9b70b5df9","slug":"sidhu-moosewala-little-brother-recreates-signature-thaapi-gesture-at-hologram-toronto-concert-2026-10-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सिद्धू मूसेवाला: होलोग्राम कॉन्सर्ट में दो साल के शुभदीप ने दोहराया बड़े भाई का सिग्नेचर स्टाइल, वीडियो वायरल","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
सिद्धू मूसेवाला: होलोग्राम कॉन्सर्ट में दो साल के शुभदीप ने दोहराया बड़े भाई का सिग्नेचर स्टाइल, वीडियो वायरल
Tue, 13 Oct 2026 10:16 AM IST
राजश्री वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: राजश्री वर्मा
Updated Tue, 13 Oct 2026 10:16 AM IST
सार
Sidhu Moosewala Concert Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दिवंगत सिंगर सिद्धू मुसेवाला का छोटा भाई उनका सिग्नेचर स्टाइल दोहराता हुआ नजर आ रहा है।
विज्ञापन
सिद्धू मूसेवाला
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
सिद्धू मूसेवाला के 'साइंड टू गॉड होलोग्राम वर्ल्ड टूर' की शुरुआत टोरंटो में हुई। 9 अक्तूबर, 2026 को स्कोटियाबैंक एरिना में हुए इस कार्यक्रम के वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान दिवंगत पंजाबी गायक के छोटे भाई शुभदीप सिंह सिद्धू ने सबका ध्यान खींचा।
छोटे सिद्धू ने बड़े भाई के मशहूर थापी वाले अंदाज को दोहराया। यह वही खास अंदाज था, जिसमें मूसेवाला मंच पर अपनी जांघ पर हाथ मारते थे। उनके इस अंदाज को देखकर वहां मौजूद लोगों ने जोरदार तालियां बजाईं और खुशी जताई।

Trending Videos
सिद्धू मूसेवाला
- फोटो : सोशल मीडिया
कैसे हुआ टोरंटो का कॉन्सर्ट?
टोरंटो में हुआ यह कॉन्सर्ट दुनिया भर में होने वाले टूर की शुरुआत थी। इस टूर में 3D होलोग्राम तकनीक से मूसेवाला की असली आवाज और पुराने वीडियो का इस्तेमाल किया जा रहा है, ताकि उनके मंच पर लाइव परफॉर्म करने जैसा अनुभव दोबारा बनाया जा सके।
इस कार्यक्रम में उनके साथ पहले काम कर चुके कुछ संगीतकार भी शामिल हुए। इसी दौरान उनके 2021 के हिट गाने '295' का नया म्यूजिक वीडियो भी रिलीज किया गया। इसमें गायक के पुराने वीडियो के साथ उनके परिवार की झलक भी दिखाई गई है।

सिद्धू मूसेवाला।
- फोटो : अमर उजाला
कब हुई थी सिद्धू मूसेवाला की हत्या?
मूसेवाला की 29 मई, 2022 को पंजाब के मानसा जिले के जवाहर के गांव में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हमलावरों ने उनकी गाड़ी पर गोलियां चलाई थीं। बाद में राज्य पुलिस ने इस हाई-प्रोफाइल हत्या को गैंगवार से जोड़ा था। पुलिस के अनुसार, इसमें कनाडा में रहने वाले गैंगस्टर गोल्डी बराड़ और लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े लोगों का नाम सामने आया था।
कब हुआ छोटे मूसेवाला का जन्म?
सिद्धू मूसेवाला की हत्या के करीब दो साल बाद 17 मार्च, 2024 को उनके माता-पिता ने आईवीएफ तकनीक की मदद से दूसरे बेटे का स्वागत किया। उन्होंने अपने छोटे बेटे का नाम भी अपने दिवंगत बड़े बेटे के नाम पर शुभदीप सिंह सिद्धू रखा।

SIDDHU 2.0 He is the son of Sidhu Moosewala. Someone tell me who this kid is. ❤️ https://t.co/mEBQFsgSDD
— Vishal Deep Singh (@VishalDeep5151) October 11, 2026