फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

10 दिग्गज फिल्ममेकर्स ने निकाला नेपोटिज्म का तोड़, जनता के बीच से छांटे ये 10 हुनरमंद

Wed, 01 Jul 2020 12:28 PM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: shrilata biswas Updated Wed, 01 Jul 2020 12:28 PM IST
विज्ञापन
10 filmmakers break nepotism 10 stories shortlisted from public
कटिंग कहानी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सिनेमा हो, टीवी शो हो या फिर हो कोई वेब सीरीज। किसी भी प्रोजेक्ट की पहली ईंट इसकी कहानी से ही रखी जाती है लेकिन मुंबई में अपनी कहानी सही जगह तक पहुंचा पाना भी आसान काम नहीं है। कहानी के कंपटीशन में जाने के बाद भरोसा नहीं होता कि यह सही हाथों में जाएगी ही और इसी बात को लेकर विवाद भी होते हैं। 

10 filmmakers break nepotism 10 stories shortlisted from public
जूही चतुर्वेदी - फोटो : सोशल मीडिया

गुलाबो सिताबो की राइटर जूही चतुर्वेदी पर भी आरोप लगा कि उन्होंने एक कंपटीशन की कहानी जैसी ही कहानी गुलाबो सिताबो बना ली लेकिन, 'कटिंग कहानी' नाम की एक प्रतियोगिता लॉकडाउन के दौरान ऐसी भी हुई जिसमें 10 फाइनलिस्ट कहानियों को दिग्गज फिल्ममेकर्स ने दर्शकों को फिल्म बनने से पहली ही सुना दिया है।

10 filmmakers break nepotism 10 stories shortlisted from public
10 कहानियां हुईं शॉर्टलिस्ट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इस प्रतियोगिता में देश भर से आई अलग-अलग कहानियों में से 10 शीर्ष कहानियों का चुनाव हिंदी और मराठी सिनेमा के अभिनेता शरमन जोशी और प्रतियोगिता आयोजकों की टीम ने किया। इन चुनी गई कहानियों के लेखक हैं, अद्वैत दादरकर, संकेत तांडेल, आदित्य वाडेकर, श्रीपाद देशपांडे, विराजस कुलकर्णी, प्रीतीश नायक, सानिका जोग, ज्योत्सना सोनालकर, नितीन सावले और मीना कौशल। 

विज्ञापन
विज्ञापन
10 filmmakers break nepotism 10 stories shortlisted from public
10 दिग्गज फिल्ममेकर्स ने निकाला नेपोटिज्म का तोड़ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इन कहानियों में से कोई एक विजेता चुना जाएगा लेकिन उससे पहले इन लेखकों की कहानियों को सुधी पाठकों व दर्शकों को सुनाने के लिए इनकी ऑडियो बुक भी तैयार की गई है। नए लेखकों की इन कहानियों को ऑडियो फॉर्मेट में सुना रहे हैं, उमेश कुलकर्णी, प्रसाद ओक, मकरंद देशपांडे, राजेश मापुसकर, सुकन्या कुलकर्णी मोने, सतीश आलेकर, अमृता सुभाष, जितेंद्र जोशी, हृता दुर्गुले और अद्वैत दादरकर जैसे दिग्गज फिल्ममेकर्स और एक्टर्स। 

विज्ञापन
10 filmmakers break nepotism 10 stories shortlisted from public
शूटिंग, प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

कटिंग कहानी के लेखकों को वोट देने का बुधवार आखिरी दिन रहा। अब जिस कहानी को सबसे ज्याादा लोग पसंद करेंगे, उसी को विजेता घोषित किया जाएगा। विजयी कहानी को फिल्म में तब्दील करने की भी योजना है।

जैकलीन के शो का हो गया फिनाले, विजेता का एलान होना इसलिए रह गया बाकी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed