{"_id":"664dcf61c30320e02a00f84f","slug":"bollywood-stars-who-never-touched-alcohol-akshay-kumar-deepika-padukone-amitabh-bachchan-sidharth-parineeti-2024-05-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bollywood: शराब से इन सितारों का दूर-दूर तक नहीं कोई वास्ता, फिट रहने के लिए नशे से करते हैं तौबा","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Bollywood: शराब से इन सितारों का दूर-दूर तक नहीं कोई वास्ता, फिट रहने के लिए नशे से करते हैं तौबा
Wed, 22 May 2024 05:12 PM IST
सुवेश शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुवेश शुक्ला
Updated Wed, 22 May 2024 05:12 PM IST
विज्ञापन
शराब से है इन सितारों को तौबा
- फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड में कई ऐसे अभिनेता हैं जो अपनी फिटनेस और स्वास्थ्य का पूरा ख्याल रखते हैं। उसके लिए एक विशेष तरह की जीवनशैली अपनाते हैं। अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी जैसे सितारे अपनी फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली के लिए भी जाने जाते हैं। वहीं, कुछ सितारे ऐसे भी हैं जो देर रात पार्टी करना पसंद करते हैं। शराब और सिगरेट का भी सेवन करते हैं। आज हम आपको बॉलीवुड के उन सितारों के बारे में बताएंगे जो शराब को बिल्कुल भी हाथ नहीं लगाते। आइए जानते हैं वो कौन-कौन से मशहूर सितारें हैं जो शराब से तौबा करते हैं।
अक्षय कुमार
- फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar
अक्षय कुमार
बात फिटनेस की हो तो अक्षय कुमार नंबर एक पर गिने जाते हैं। वह अपने स्वास्थ्य को लेकर बहुत सजग रहते हैं। उन्होंने अपनी जीवनशैली में जल्दी उठने और सोने, नियमित व्यायाम करने और स्वस्थ भोजन को शामिल किया है। लोग उनका उदाहरण भी देते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अक्षय अपने दौर के उन अभिनेताओं में से हैं जो शराब नहीं पीते।
Maya Miriga: 40 साल बाद फिर चर्चा में आई उड़िया फिल्म 'माया मिरिगा', 1984 में मचाया था धमाल
दीपिका पादुकोण
- फोटो : इंस्टाग्राम @deepikapadukone
दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं। दीपिका अपनी अदाकारी और खूबसूरती के चलते प्रशंसकों और दर्शकों की सराहना प्राप्त करती रहती हैं। बता दें कि अपने स्वास्थ्य को लेकर अभिनेत्री बहुत सजग रहती हैं। वह अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक दीपिका फिट रहने के लिए शराब से दूरी बनाए रखती हैं।

सिद्धार्थ मल्होत्रा
- फोटो : इंस्टाग्राम @sidmalhotra
सिद्धार्थ मल्होत्रा
अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा भी एक स्वस्थ जीवनशैली अपनाते हैं। वह नए दौर के अभिनेताओं में से एक हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सिद्धार्थ भी एक सधी हुई जीवनशैली को अपनाते हैं और शराब और अन्य नशों से खुद को दूर रखते हैं।

शिल्पा शेट्टी
- फोटो : इंस्टाग्राम @theshilpashetty
शिल्पा शेट्टी
शिल्पा शेट्टी बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में से है जो अपनी फिटनेस को लेकर बहुत गंभीर रहती हैं। शिल्पा को बहुत से लोग अपना फिटनेस आइकन मानते हैं। उनकी दिनचर्या में योग और व्यायाम शामिल हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेत्री शराब और नशे से कोसो दूर रहती हैं।