बॉलीवुड और टीवी की अभिनेत्रियां अपनी खूबसूरती, रहन सहन, शो और निजी जीवन को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। ऐसे में कुछ अभिनेत्रियां ऐसी भी हैं, जिनके बारे में जानकर फैंस भावुक हो जाते हैं। अभिनेत्री हिना खान इन दिनों ब्रेस्ट कैंसर से जंग लड़ रही हैं। हिना खान अकेली अभिनेत्री नहीं हैं, जिन्हें इस कठिन परिस्थिति से गुजरना पड़ रहा है। उनके साथ बॉलीवुड की कुछ खास अभिनेत्रियां भी हैं जिन्हें एक समय में ब्रेस्ट कैंसर से जंग लड़नी पड़ी थी। आइए आपको बताते हैं उन अदाकाराओं ने बारे में..
2 of 7
महिमा चौधरी
- फोटो : इंस्टाग्राम @mahimachaudhry1
महिमा चौधरी
अभिनेत्री महिमा चौधरी को साल 2022 में ब्रेस्ट कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी हुई थी। इसका उन्होंने इलाज करवाया और अब वह पूरी तरह से ठीक है। महिमा चौधरी को उनकी फिल्म 'धड़कन', 'परदेश', 'बागवान' जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं।
3 of 7
ताहिरा कश्यप
- फोटो : इंस्टाग्राम @tahirakashyap
ताहिरा कश्यप
अभिनेता आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप ने भी ब्रेस्ट कैंसर का दर्द झेला है। ताहिरा साल 2018 में इस कैंसर से जंग लड़ चुकी हैं। उन्होंने बहुत मजबूती से इससे जंग लड़ी है। पत्नी की मुश्किल घड़ी में आयुष्मान ने उनका पूरा ध्यान रखा था।
4 of 7
हमसा नंदिनी
- फोटो : इंस्टाग्राम @ihamsanandini
हमसा नंदनी
साउथ इंडस्ट्री की एक्ट्रेस हमसा नंदनी भी इस जानलेवा बीमारी का सामना कर चुकी हैं। साल 2021 में हमसा को ब्रेस्ट कैंसर से लड़ाई लड़नी पड़ी थी। कैंसर के इलाज के बाद उन्होंने फिर से फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया।
5 of 7
मुमताज
- फोटो : इंस्टाग्राम @mumtaztheactress
मुमताज
बॉलीवुड इंडस्ट्री में 60-70 के दशक की शानदार अदाकाराओं में से एक मुमताज को भी ब्रेस्ट कैंसर की जंग लड़नी पड़ी थी।साल 2002 में ब्रेस्ट कैंसर हुआ था, जब वो 50 साल की थीं। उन्होंने इसका इलाज कराया और इन दिनों वह लंदन में रह रही हैं।