{"_id":"6ac07a4677e02833150a0af8","slug":"bigg-boss-20-manoj-tiwari-daughter-rhiti-evicted-from-salman-khan-show-qazi-touqeer-uditi-singh-captain-2026-10-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बिग बॉस: शो से बाहर होते ही रीति ने किया काजी के लिए पोस्ट, दिखाया रॉकस्टार का दिया तोहफा, कौन बना नया कैप्टन?","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
बिग बॉस: शो से बाहर होते ही रीति ने किया काजी के लिए पोस्ट, दिखाया रॉकस्टार का दिया तोहफा, कौन बना नया कैप्टन?
Sat, 03 Oct 2026 09:17 AM IST
राजश्री वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: राजश्री वर्मा
Updated Sat, 03 Oct 2026 09:17 AM IST
सार
Rhiti Evicted From Bigg Boss 20: मनोज तिवारी की बेटी रीति का रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' से सफर खत्म हो गया है। वहीं, घर को उसका नया कैप्टन भी मिल गया है। आइए जानते हैं वो कौन बना है।
विज्ञापन
रीति तिवारी
- फोटो : इंस्टाग्राम@rhititiwari
'बिग बॉस 20' के घर में इस हफ्ते काफी हलचल देखने को मिली। शो में मिड वीक एविक्शन हुआ, तो साथ ही घर को नया कैप्टन भी मिल गया। दरअसल, पिछले कुछ दिनों से खबरें आ रही थी कि मनोज तिवारी की बेटी रीति शो से बाहर हो गई हैं और अब यह कन्फर्म हो गया है। बता दें कि शो शुरू होने के बाद एक महीने के अंदर ही यह तीसरा एविक्शन हुआ।
रीति तिवारी और काजी तौकीर
- फोटो : इंस्टाग्राम@rhititiwari
काजी ने रीति को दिया खास तोहफा?
'बिग बॉस 20' हाउस से जाते वक्त काजी तौकीर ने रीति को गले लगाया और उन्हें अपनी छोटी बहन बताया। काजी ने कहा कि वह वाइल्ड कार्ड के तौर पर वापस आ सकती है। सिर्फ इतना ही नहीं, रॉकस्टार ने रीति को जाते हुए अपनी रिंग और परफ्यूम भी तोहफे में दिए।
वहीं, रीति ने भी शो से बाहर होते ही सबसे पहले काजी के लिए पोस्ट किया और उसमें तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, 'मैं तुम्हारे साथ हूं और जब मैं वापस आऊंगी, तो मैं फिर से तुम्हारा साथ दूंगी।'

कैसे 'बिग बॉस 20' से बाहर हुईं रीति?
बता दें कि इस हफ्ते कैप्टन बनने की रेस में माही विज, यंग और उदिति मजबूत दावेदार थे। ऐसे में 'बिग बॉस' ने तीनों को बुलाकर नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स में से किसी एक को चुनने के लिए कहा, जो घर से बेघर हो सकते है। तीनों ने मिलकर लास्ट में रीति का नाम लिया और वह बाहर हो गईं।
बता दें कि इस हफ्ते कैप्टन बनने की रेस में माही विज, यंग और उदिति मजबूत दावेदार थे। ऐसे में 'बिग बॉस' ने तीनों को बुलाकर नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स में से किसी एक को चुनने के लिए कहा, जो घर से बेघर हो सकते है। तीनों ने मिलकर लास्ट में रीति का नाम लिया और वह बाहर हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
रीति तिवारी
- फोटो : इंस्टाग्राम@rhititiwari
यूजर्स ने दी कैसी प्रतिक्रिया?
रीति के बाहर होने पर अब सोशल मीडिया पर यूजर्स भी अपना रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं। एक शख्स ने लिखा, 'शायद फिर से वापसी हो सकती है।' एक अन्य ने लिखा, 'उसे एक और मौका मिलना चाहिए। इंसान अपनी गलतियों से ही सीखता है।'
तीसरे यूजर ने लिखा, 'आज पहली बार रीति के लिए बहुत बुरा लगा।' शो से बाहर होने पर काजी की टीम ने भी रीति के लिए प्यार भरा एक मैसेज लिखा और उन्हें आगे के लिए शुभकामनाएं दी।

गुल्लू, अमन और उदिति सिंह ने ली एंट्री
- फोटो : @jiohotstar
कौन बना घर का नया कैप्टन?
माही विज, यंग डीएसए को हराकर उदिति सिंह इस हफ्ते 'बिग बॉस 20' की नई कैप्टन बन गई हैं। अब देखना होगा कि उनके राज में घर कैसे चलता है और अन्य सदस्य उदिति के कार्यकाल में क्या करते हैं।