फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिग बॉस 20: शो से बाहर हुईं मनोज तिवारी की बेटी रीति, काजी ने तोहफे में दिया खास गिफ्ट, कौन बना घर का कैप्टन?

Sat, 03 Oct 2026 09:17 AM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: राजश्री वर्मा Updated Sat, 03 Oct 2026 09:17 AM IST
सार

Rhiti Evicted From Bigg Boss 20: मनोज तिवारी की बेटी रीति का रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' से सफर खत्म हो गया है। वहीं, घर को उसका नया कैप्टन भी मिल गया है। आइए जानते हैं वो कौन बना है।

विज्ञापन
Bigg Boss 20 Manoj Tiwari Daughter Rhiti Evicted From Salman Khan Show Qazi Touqeer Uditi Singh Captain
रीति तिवारी - फोटो : इंस्टाग्राम@rhititiwari
'बिग बॉस 20' के घर में इस हफ्ते काफी हलचल देखने को मिली। शो में मिड वीक एविक्शन हुआ, तो साथ ही घर को नया कैप्टन भी मिल गया। दरअसल, पिछले कुछ दिनों से खबरें आ रही थी कि मनोज तिवारी की बेटी रीति शो से बाहर हो गई हैं और अब यह कन्फर्म हो गया है। बता दें कि शो शुरू होने के बाद एक महीने के अंदर ही यह तीसरा एविक्शन हुआ।


इससे पहले रोहैद और ईशा रिखी कम वोट मिलने की वजह से पहले ही बाहर हो चुके हैं। बात करें रीति की, तो रियलिटी शो के अंदर उनका सफर काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा। काजी के साथ उनकी लड़ाई देखने को मिली। वहीं, जब वह बाहर हुईं तो काजी के ही गले लगकर फूट फूटकर रोते हुए नजर आईं।
Bigg Boss 20 Manoj Tiwari Daughter Rhiti Evicted From Salman Khan Show Qazi Touqeer Uditi Singh Captain
रीति तिवारी और काजी तौकीर - फोटो : इंस्टाग्राम@rhititiwari
काजी ने रीति को दिया खास तोहफा?
'बिग बॉस 20' हाउस से जाते वक्त काजी तौकीर ने रीति को गले लगाया और उन्हें अपनी छोटी बहन बताया। काजी ने कहा कि वह वाइल्ड कार्ड के तौर पर वापस आ सकती है। सिर्फ इतना ही नहीं, रॉकस्टार ने रीति को जाते हुए अपनी रिंग और परफ्यूम भी तोहफे में दिए।
Bigg Boss 20 Manoj Tiwari Daughter Rhiti Evicted From Salman Khan Show Qazi Touqeer Uditi Singh Captain
रीति तिवारी - फोटो : इंस्टाग्राम@rhititiwari
कैसे 'बिग बॉस 20' से बाहर हुईं रीति?
बता दें कि इस हफ्ते कैप्टन बनने की रेस में माही विज, यंग और उदिति मजबूत दावेदार थे। ऐसे में 'बिग बॉस' ने तीनों को बुलाकर नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स में से किसी एक को चुनने के लिए कहा, जो घर से बेघर हो सकते है। तीनों ने मिलकर लास्ट में रीति का नाम लिया और वह बाहर हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 20 Manoj Tiwari Daughter Rhiti Evicted From Salman Khan Show Qazi Touqeer Uditi Singh Captain
रीति तिवारी - फोटो : इंस्टाग्राम@rhititiwari
यूजर्स ने दी कैसी प्रतिक्रिया?
रीति के बाहर होने पर अब सोशल मीडिया पर यूजर्स भी अपना रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं। एक शख्स ने लिखा, 'शायद फिर से वापसी हो सकती है।' एक अन्य ने लिखा, 'उसे एक और मौका मिलना चाहिए। इंसान अपनी गलतियों से ही सीखता है।'

तीसरे यूजर ने लिखा, 'आज पहली बार रीति के लिए बहुत बुरा लगा।' शो से बाहर होने पर काजी की टीम ने भी रीति के लिए प्यार भरा एक मैसेज लिखा और उन्हें आगे के लिए शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
Bigg Boss 20 Manoj Tiwari Daughter Rhiti Evicted From Salman Khan Show Qazi Touqeer Uditi Singh Captain
गुल्लू, अमन और उदिति सिंह ने ली एंट्री - फोटो : @jiohotstar
कौन बना घर का नया कैप्टन?
माही विज, यंग डीएसए को हराकर उदिति सिंह इस हफ्ते 'बिग बॉस 20' की नई कैप्टन बन गई हैं। अब देखना होगा कि उनके राज में घर कैसे चलता है और अन्य सदस्य उदिति के कार्यकाल में क्या करते हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed