फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Pakistani RJ Ejaz Waris apologises for trolling Katrina Kaif over her appearance

एजाज वारिस: पाकिस्तानी आरजे को हो रहा पछतावा! कटरीना कैफ से मांगी माफी, सलमान को लेकर कही ये बात

Mon, 21 Sep 2026 10:01 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Mon, 21 Sep 2026 10:01 PM IST
सार

RJ Ejaz Waris: हाल ही में पाकिस्तानी आरजे एजाज वारिस ने कटरीना कैफ के बढ़े हुए वजन पर टिप्पणी की थी। अब उन्हें अपनी बात पर पछतावा हो रहा है। उन्होंने कटरीना से माफी मांगी है।
 

विज्ञापन
Pakistani RJ Ejaz Waris apologises for trolling Katrina Kaif over her appearance
कटरीना कैफ, आरजे वारिस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तानी आरजे एजाज वारिस ने कटरीना कैफ के प्रेग्नेंसी के बाद बढ़े वजन पर की गई अपनी टिप्पणी के लिए माफी मांगी है। उन्होंने कहा कि बॉलीवुड स्टार सलमान खान की तरफ से अभिनेत्री को ट्रोल किए जाने पर सवाल उठाने के बाद उन्होंने अपनी बातों पर विचार किया।
विज्ञापन

कटरीना को लेकर क्या बोले थे सलमान?
शनिवार को सलमान खान ने कटरीना के लुक को लेकर उन्हें ट्रोल करने वालों की आलोचना करते हुए कहा, 'आप किसी प्रेग्नेंट महिला को क्यों ट्रोल करते हैं? प्रेग्नेंट होने के बाद हर किसी का वजन बढ़ता है। जब वह फिल्मों में वापस आएंगी तो फिट हो जाएंगी। वह अपने परिवार के साथ समय बिताना चाहती हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

Pakistani RJ Ejaz Waris apologises for trolling Katrina Kaif over her appearance
कैटरीना कैफ-विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया
कटरीना कों क्यों किया गया ट्रोल?
  • नवंबर 2025 में बेटे विहान को जन्म देने वालीं कैटरीना कैफ, अपने पति विक्की कौशल के साथ मुंबई में अंबानी परिवार के गणेश चतुर्थी समारोह में शामिल हुई थीं। 
  • इंटरनेट पर अभिनेत्री के वीडियो सामने आए, जिसमें उनका वजन बढ़ा हुआ था।
  • इस पर कुछ यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। 
  • वारिस ने भी एक्ट्रेस के वजन को लेकर भद्दी टिप्पणियां की थीं।'

गरीबी की मार: काम नहीं मिला तो चेन झपटने पर उतरा अभिनेता, पुलिस ने रेड मारकर चॉल से धर दबोचा; क्या है मामला?

विज्ञापन

एजाज वारिस ने मांगी माफी
आरजे एजाज वारिस ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'माफ करना कटरीना कैफ, मैं दिल से कटरीना कैफ से अपनी हालिया टिप्पणियों के लिए माफी मांगता हूं। कल बिग बॉस में सलमान खान के जिक्र के बाद मैंने सोचा और महसूस किया कि मेरी बातों से कटरीना और उनके कई फैंस को दुख पहुंचा होगा। मेरा मकसद बॉडी शेमिंग करना कभी नहीं था। मैं सलमान खान और उन सभी लोगों से भी माफी मांगता हूं, जिन्हें बुरा लगा। कभी-कभी बातें गलत निकल जाती हैं। मुझे अपनी बातों पर सचमुच अफसोस है।'

Pakistani RJ Ejaz Waris apologises for trolling Katrina Kaif over her appearance
बिग बॉस 20 सलमान खान - फोटो : एक्स
कटरीना और सलमान के फैन हैं आरजे
वारिस ने कहा कि उन्होंने 'बिग बॉस' में सलमान खान का वह क्लिप देखा, जिसमें सलमान ने उनका जिक्र किया था। इसके बाद, उन्हे लगा कि उन्हें वे बातें नहीं कहनी चाहिए थीं। उनके मुताबिक वह सलमान और कैटरीना के बहुत बड़े फैन हैं। मगर उन्हें नहीं पता कि रिकॉर्डिंग के दौरान किस प्रवाह में बातें कह दीं। उन्होंने बस वीडियो के हुक के लिए थोड़ा मजाक किया था, लेकिन उनकी बातों से बहुत से लोगों को दुख पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed