भोजपुरी सिनेमा के कलाकारों के साथ ही उनकी फिल्में और भोजपुरी गाने भी दर्शकों को दीवाना बना देते हैं। इस साल पवन सिंह, रितेश पांडे, चंदन चंचल और खेसारी लाल यादव के गानों ने यूट्यूब पर खूब धूम मचाई। हलांकि, भोजपुरी के सभी गायकों के गानों ने अपना जलवा बिखेरा, लेकिन सुपरस्टार पवन सिंह यादव और खेसारी लाल यादव के कुछ गानों ने तो 100 मिनियन का आकड़ा भी पार कर लिया। खेसारी लाल के दो गानों ने तो इस साल टॉप 10 की लिस्ट में भी जगह बनाई है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं उन गानों के बारे में, जिन्होंने इस साल सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं...
Year Ender 2022: 'पतरी कमरिया' से 'ले ले आई कोका कोला' तक, इन भोजपुरी गानों ने इंटरनेट पर मचाई धूम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ले ले आई कोका कोला
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम 'ले ले आई कोका कोला' गाने का है। इसे खेसारी लाल यादव और गायिका शिल्पी राज ने गाया है। 'ले ले आई कोका कोला' ने इस साल इंटरनेट पर धूम मचा रखी है। यह गाना टॉप 10 की लिस्ट में शामिल हुआ। इस गाने ने पांचवां स्थान प्राप्त किया। इसे यूट्यूब पर 318 मिलियन व्यूज मिले हैं। वहीं, वीडियो को दो मिलियन से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है।
Cirkus: रोहित बोले, गोविंदा को कामयाबी का पूरा हक नहीं मिला, ‘सर्कस’ की स्पेशल स्क्रीनिंग की तैयारियां शुरू
नथुनिया
इस लिस्ट में अगला नंबर भोजपुरी गाना 'नथुनिया' का है। इस गाने को खेसारी लाल यादव और गायिका प्रियंका सिंह ने गाया है। 'नथुनिया' गाने ने भी अपना परचम लहराया। इस गाने को यूट्यूब पर 260 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले हैं। खेसारी का यह गाना भी टॉप 10 की लिस्ट में शामिल हुआ। इसने 10वां स्थान प्राप्त किया है।
Samantha: बीमारी के कारण फिल्म 'सिटाडेल' से बाहर हुईं सामंथा! जानें अभिनेत्री से जुड़ा हेल्थ अपडेट
लाल घाघरा
इस लिस्ट में भोजपुरी गाना 'लाल घाघरा' ने भी अपनी जगह बनाई है। शिल्पी राज और पवन सिंह के गाने 'लाल घाघरा' ने इस साल सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया। यूट्यूब पर इस गाने को 135 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। वहीं, 1.8 मिलियन से ज्यादा लोग इसे लाइक कर चुके हैं। शिल्पी और पवन की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया।
Anand (Milind) Exclusive: मंसूर खान नहीं इस निर्देशक ने बदल दी जिंदगी, जन्मदिन पर आनंद ने सुनाई राम कहानी
ठुमका लगाव चल तबला पे
भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और गायिका शिल्पी राज के गाए गाने 'ठुमका लगाव चल तबला पे' ने भी इस साल जलवा बिखेरा। 'ठुमका लगाव चल तबला पे' गाने के वीडियो में नम्रता मल्ला की हॉटनेस और खेसारी लाल के दबंग अंदाज को दर्शकों को खूब पसंद किया। यूट्यूब पर इस वीडियो को 59 मिलियन व्यूज मिले हैं। वहीं, एक मिलियन से ज्यादा लोग इसे लाइक कर चुके हैं।
RRR: अवॉर्ड की बारिश के बाद RRR को एक और सफलता, 50 बेस्ट फिल्मों की लिस्ट में टॉम क्रूज को भी पछाड़ा