फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Monalisa Interview: अब मैं नेशनल स्टार, दमदार ऑफर आएं और पैसे अच्छे मिलें तो ही करूंगी भोजपुरी सिनेमा

Mon, 13 Mar 2023 03:41 PM IST
निधि पाल अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: निधि पाल Updated Mon, 13 Mar 2023 03:41 PM IST
विज्ञापन
Monalisa Interview with Amar Ujala bekaboo Bigg Boss Namak Issaq Ka vikrant singh love story
शालीन भनोट, ईशा सिंह, मोनालिसा, शिवांगी जोशी, जैन इमाम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

भोजपुरी सिनेमा की चर्चित अभिनेत्री मोनालिसा एक्टिंग के अलावा  सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। भोजपुरी फिल्में करने के दौरान मोनालिसा की हमेशा से ही यह ख्वाहिश रही कि वह टेलीविजन पर भी काम करे। साल 2006 से वह टेलीविजन शो के लिए लगातार ऑडिशन दे रहीं हैं और टीवी पर उन्हें  आने का बड़ा मौका साल 2016 में 'बिग बॉस सीजन 10' में। इसी शो के दौरान उन्होंने भोजपुरी एक्टर विक्रांत सिंह से शादी कर ली। अपने नए शो ‘बेकाबू’ की लॉन्चिंग पर मोनालिसा ने ‘अमर उजाला’ से खास बातचीत की।

Monalisa Interview with Amar Ujala bekaboo Bigg Boss Namak Issaq Ka vikrant singh love story
मोनालिसा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

टीवी शोज में काम करने की कोशिशें आपकी रंग ला रही हैं, क्या कहेंगी इस बारे में?

साल 2006 से मैं बालाजी टेलीफिल्म में जाकर नियमित रूप से ऑडिशन देते आ रही हूं। मुझे खुशी है कि बालाजी टेलीफिल्म्स से मुझे 17 साल के बाद जुड़ने का मौका मिला। मुझे इस इंडस्ट्री में करीब 20 साल हो गए। हमेशा से मेरा ड्रीम रहा है कि मैं एकता कपूर के साथ काम करूं। जब मैं मुंबई आई थी तभी से  बालाजी टेलीफिल्म्स में काम करने की बहुत कोशिश की, बहुत सारे ऑडिशन दिए। लेकिन मुझे लगता है जब जो होना होता है, तभी होता है। एक एक्टर के रूप में मैं अलग अलग किरदार निभाना चाहती हूं।

इसे भी पढ़ें- Monday Flashback: किशोर कुमार के चौकीदार ने किया था ऋषिकेश मुखर्जी का अपमान? इसके बाद क्या हुआ जानिए

Monalisa Interview with Amar Ujala bekaboo Bigg Boss Namak Issaq Ka vikrant singh love story
मोनालिसा - फोटो : सोशल मीडिया

जब आप ऑडिशन में रिजेक्ट होती थीं तो दुख तो बहुत होता रहा होगा, एक नया कलाकार जब रिजेक्ट होता है तो शायद उसे इतना दुख नहीं होता होगा, आप तो तब तक भोजपुरी सिनेमा की एक स्थापित अभिनेत्री बन चुकी थी?

देखिए, कोई नया कलाकार हो हो या पुराना कलाकार रिजेक्शन तो हर कलाकार के भाग्य में होता है। मुझे याद है बालाजी टेलीफिल्म्स में पहली बार ऑडिशन साल 2006 में दिया था तभी से मैं लगातार वहां ऑडिशन देते आ रही हूं,लेकिन मौका अब मिला है। रिजेक्ट होने का मतलब यह नहीं होता है कि आप खराब एक्टर हैं, हो सकता है कि आप उस किरदार में फिट नहीं बैठ रहे हो, इसलिए मुझे दुख इस बात का कभी नहीं रहा कि ऑडिशन में मैं रिजेक्ट हो रही हूं। भोजपुरी सिनेमा में तो लगातार काम कर ही रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Monalisa Interview with Amar Ujala bekaboo Bigg Boss Namak Issaq Ka vikrant singh love story
मोनालिसा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

टेलीविजन पर आपको सही मौका 'बिग बॉस सीजन 10' में मिला?

जी, हालांकि 'बिग बॉस सीजन 6' में मैं दिनेश लाल यादव निरहुआ जी को प्रमोट करने आई थी, लेकिन देखा जाए तो सही मौका मुझे बिग बॉस सीजन 10  में मिला और इस सीजन में बिग बॉस के घर में 97 दिनों तक रही। जब इस शो का ऑफर मुझे आया तो एक बार मुझे यकीन ही नहीं हुआ। लेकिन मैं बहुत ही ज्यादा उत्साहित थी। पहली मीटिंग मेरी बिग बॉस की क्रिएटिव टीम के साथ 8 घंटे चली। मुझसे बिल्कुल भी आत्मविश्वास नहीं था, अंदर से मैं बहुत डरी हुई थी। मुझे मीटिंग के लिए दोपहर 2.30 पर बुलाए थे और फाइनल रात के 9 बजे किया।

इसे भी पढ़ें- What Women Want: रणबीर कपूर के 'दाल चावल' वाले बयान पर करीना का सवाल, एक्टर ने हंसते हुए दिया ये जवाब

विज्ञापन
Monalisa Interview with Amar Ujala bekaboo Bigg Boss Namak Issaq Ka vikrant singh love story
मोनालिसा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

और बिग बॉस के घर में ही आपने विक्रांत सिंह से शादी कर ली, विक्रांत सिंह से पहली मुलाकात कब हुई थी?

विक्रांत सिंह से पहली मुलाकात भोजपुरी फिल्म 'दूल्हा अलबेला' की शूटिंग के दौरान साल 2008 में मुलाकात हुई थी। साथ में काम करते करते लगाव हो ही जाता है। 'दूल्हा अलबेला' की शूटिंग के बाद जब मैं दिनेश लाल निरहुआ की भोजपुरी फिल्म 'हम बाहुबली' की शूटिंग पर गई, तो विक्रांत और मैं एक दूसरे को बहुत मिस कर रहे थे। उस समय 24 घंटे बात करते थे। वह भी एक अलग जर्नी थी, उसके बाद तीन चार महीने के बाद हम एक साथ रहने लगे। फिर बिग बॉस सीजन 10 में हमने शादी कर ली।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed