फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bhojpuri: साउथ की ये हसीनाएं थीं भोजपुरी फिल्मों की 'रानी', अब इंडस्ट्री से हो गईं लापता

Sat, 11 Mar 2023 03:33 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी पांडेय Updated Sat, 11 Mar 2023 03:33 PM IST
विज्ञापन
list of actress work in south cinema and bhojpuri film industry madhu sharma harshika poonacha raai laxmi
मधु शर्मा,हर्षिका पूनाचा,राय लक्ष्मी - फोटो : सोशल मीडिया

मनोरंजन जगत के कुछ स्टार्स ऐसे भी हैं, जो अपनी किस्मत आजमाने के लिए अक्सर हॉलीवुड या रीजनल सिनेमा का रुख करते हैं। साउथ सुपरस्टार बॉलीवुड में अपनी किस्मत आजमाते हैं, लेकिन कुछ कलाकार ऐसे भी होते हैं,जो हॉलीवुड और बॉलीवुड को छोड़कर भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में काम करते हैं। जी हां, ऐसी कई अभिनेत्रियां हैं, जिन्होंने साउथ इंडस्ट्री में काम करने के बाद भोजपुरी सिनेमा में भी अपनी किस्मत आजमाई। आइए जानते हैं इन हसीनाओं के बारे में...

list of actress work in south cinema and bhojpuri film industry madhu sharma harshika poonacha raai laxmi
मधु शर्मा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

मधु शर्मा
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम एक्ट्रेस मधु शर्मा का आता है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 1998 में  रिलीज हुई तमिल फिल्म 'गुरुगु पारवाई' से की थी। इस फिल्म में मधु ने दमदार एक्टिंग की थी। इसके बाद उन्होंने एक से बढ़ कर एक हिट फिल्में कीं। 15 साल तक साउथ सिनेमा में काम करने के बाद एक्ट्रेस ने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा।

list of actress work in south cinema and bhojpuri film industry madhu sharma harshika poonacha raai laxmi
मधु शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

साल 2013 में आई भोजपुरी फिल्म 'एक दूजे के लिए' में वह नजर आईं। इस फिल्म के हिट होने के बाद उन्होंने भोजपुरी सुपरस्टार्स पवन सिंह, निरहुआ और खेसारी लाल यादव के साथ कई हिट फिल्में कीं। मधु अब भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
list of actress work in south cinema and bhojpuri film industry madhu sharma harshika poonacha raai laxmi
हर्षिका पूनाचा - फोटो : सोशल मीडिया

हर्षिका पूनाचा

साउथ इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस हर्षिका पूनाचा ने साल 2008 में कन्नड़ फिल्म 'पीयूसी' से सिनेमा की दुनिया में कदम रखा था। एक्ट्रेस ने 13 साल तक साउथ में काम किया और फिर भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री का रुख कर लिया। अपनी भोजपुरी डेब्यू फिल्म में उन्होंने पवन सिंह के साथ काम किया, लेकिन कुछ फिल्में करने के बाद उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बना ली।

विज्ञापन
list of actress work in south cinema and bhojpuri film industry madhu sharma harshika poonacha raai laxmi
राय लक्ष्मी - फोटो : सोशल मीडिया

राय लक्ष्मी

साउथ इंडस्ट्री की हसीन अदाकारा राय लक्ष्मी ने भी भोजपुरी फिल्मों में अपनी किस्मत आजमाई। उन्होंने कई फिल्मों में दमदार एक्टिंग की। इसके अलावा उन्होंने पवन सिंह के साथ हिंदी म्यूजिक वीडियो 'करंट' में भी काम किया। फिलहाल अभिनेत्री लंबे समय से फिल्म इंडस्ट्री से गायब हैं।

यह भी पढ़ें- Hunter Teaser: हंटर का टीजर हुआ रिलीज, इस दिन से वेब सीरीज में दिखेगा सुनील शेट्टी का एक्शन अवतार

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed