फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   teaser of sunil shetty web series hunter is out actor shared it on his instagram watch here

Hunter Teaser: हंटर का टीजर हुआ रिलीज, इस दिन से वेब सीरीज में दिखेगा सुनील शेट्टी का एक्शन अवतार

Fri, 10 Mar 2023 11:30 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी पांडेय Updated Fri, 10 Mar 2023 11:30 PM IST
सार

वेब सीरीज  'हंटर- टूटेगा नहीं तोड़ेगा' का टीजर शुक्रवार को रिलीज कर दिया गया है। इस एक्शन थ्रिलर में सीरीज में सुनील एसीपी 'विक्रम सिन्हा' का किरदार निभा रहे हैं। सीरीज का टीजर एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। इसके साथ ही एक कैप्शन भी लिखा है।

विज्ञापन
teaser of sunil shetty web series hunter is out actor shared it on his instagram watch here
सुनील शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सुनील शेट्टी इन दिनों अपनी अपकमिंग वेब सीरीज 'हंटर- टूटेगा नहीं तोड़ेगा' को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्टर की फैन-फॉलोइंग पूरे देश में है। उनके फैंस उनकी इस बेव सीरीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं, अब सुनील के फैंस के लिए एक खुशखबरी सामने आई है। एक्टर की आने वाली वेब सीरीज  'हंटर- टूटेगा नहीं तोड़ेगा' का टीजर शुक्रवार को रिलीज कर दिया गया है। इस एक्शन थ्रिलर में सीरीज में सुनील एसीपी 'विक्रम सिन्हा' का किरदार निभा रहे हैं। टीजर में आप देख सकते हैं कि कैसे वह बदमाशों से अकेले ही लोहा लेते नजर आ रहे हैं। वहीं, इस प्रोमो में ईशा देओल और बरखा बिष्ट भी मुख्य भूमिका में नजर आ रहीं हैं।

विज्ञापन


'मैं हमेशा से जुनूनी रहा हूं'
सुनील ने अपने इस शो के बारे में बताते हुए कहा था कि  एक्शन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए मैं हमेशा से जुनूनी रहा हूं और 'हंटर- टूटेगा नहीं तोड़ेगा' मुझे उस जुनून को फिर से काफी सहयोग कर रहा है। उन्होंने आगे कहा थी कि यह एक ऐसा प्रोजेक्ट है, जो एक टीम प्रयास रहा है। मैं पहले से ही एसीपी 'विक्रम सिन्हा' के किरदार से बंधा हुआ थ। उन्होंने  'विक्रम सिन्हा' की तारीफ करते हुए कहा कि वह 'वन मैन आर्मी' है,हमने उनके बारे में  अक्सर सुना है। 
विज्ञापन


'एक एक्शन थ्रिलर वेब सीरीज है हंटर'
बता दें कि सीरीज के सिनॉप्सिस में लिखा है कि 'हंटर' एक एक्शन थ्रिलर वेब सीरीज है, जो सुनील शेट्टी को एसीपी 'विक्रम सिन्हा' के किरदार में मुंबई के अपराध की दुनिया की अंधेरी गलियों में ले जाती है। एक गुमशुदा महिला को खोजने की कोशिश उसे अपने अतीत और आने वाले कल के बीच उलझा देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर किया शेयर
सीरीज का टीजर एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। इसके साथ ही एक कैप्शन भी लिखा है, "एसीपी 'विक्रम' को रोकना है तो ठोकना पडेगा वह अजेय है या वह है?" इस शो में राहुल देव, मिहिर आहूजा, टीना सिंह, चाहत तेजवानी, करणवीर शर्मा, सिद्धार्थ खेर, गार्गी सावंत और पवन चोपड़ा भी नजर आने वाले हैं। प्रिंस धीमान और आलोक बत्रा के डायरेक्शन में बनी यह सीरीज 22 मार्च को रिलीज होगी।

View this post on Instagram

A post shared by Suniel Shetty (@suniel.shetty)



यह भी पढ़ें- TJMM BO Collection: 'तू झूठी मैं मक्कार' ने कमाया बजट का तीसरा हिस्सा, थिएटर में कायम श्रद्धा-रणबीर का जादू

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed