फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Aamir khan reacted on trend of adult content actor said films Work On story and scenes

Aamir Khan: एडल्ट कंंटेंट के चलन पर आमिर खान ने दी प्रतिक्रिया, बोले- 'कहानी से चलती हैं फिल्में'

Tue, 19 Dec 2023 02:01 PM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: यशी पाल Updated Tue, 19 Dec 2023 02:01 PM IST
विज्ञापन
Aamir khan reacted on trend of adult content actor said films Work On story and scenes
आमिर खान - फोटो : social media
अभिनेता आमिर खान इन दिनों फिल्मों से ज्यादा निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। आमिर की बेटी आयरा खान जल्द ही मंगेतर नूपुर शिकरे के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। वहीं, अभिनेता भी बड़े पर्दे पर वापसी के लिए तैयार हैं। बीते दिनों एक इंटरव्यू में अभिनेता ने एलान किया था कि वे 'सितारे जमीन पर' नामक आगामी फिल्म में अभिनय करेंगे। आमिर इस फिल्म में अभिनय के साथ-साथ निर्माण का कार्य भी करेंगे। हाल ही में दिए इंटरव्यू में आमिर खान ने एडल्ट फिल्मों पर अपनी राय व्यक्त की। तो आइए जानते हैं...
विज्ञापन


एडल्ट फिल्मों पर कही यह बात
आमिर ने कहा, 'जब हम फिल्में बनाते हैं, तो एडल्ट वर्ग को देखकर ही फिल्म बनाते हैं, क्योंकि आज के समय में इस उम्र के दर्शक ही फिल्म देखते है। गाली, सेक्स और हिंसा वाली फिल्मों के चलन पर आमिर खान ने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि फिल्मों में इस तरह का कभी चलन बनेगा। एक निर्माता को एडल्ट फिल्म बनाने के लिए बहुत साहस की आवश्यकता होती है। निर्माता जानते हैं कि इस तरह की फिल्मों को देखने के लिए दर्शक सिनेमाघरों में नहीं आएंगे। इस तरह की फिल्मों को बनाना एक कठिन निर्णय है।'
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Nayannah Mukey: ‘सीधी सादी लड़की को ठगने का जमाना गया, अब पलटवार का जमाना’, अभिनेत्री नयना मुके के बिंदास बोल
विज्ञापन
विज्ञापन


कहानी से चलती हैं फिल्में
अभिनेता ने आगे कहा, 'मेरे हिसाब से फिल्में ना तो गाली पर, ना ही सेक्स और हिंसा पर चलती है। फिल्मों में चाहें आप कितनी भी इस तरह की चीजें डाल दीजिए, दर्शकों को जब तक फिल्म की कहानी, सीन और किरदार अच्छे नहीं लगेंगे, तब तक फिल्म नहीं चलेगी। फिल्म कहानी पर टिकी होती है। कहानी अच्छी होगी, तो फिल्म को हिट होने से कोई नहीं रोक सकता।'

आमिर का वर्कफ्रंट
बता दें कि आमिर ने अपनी 2022 की फिल्म "लाल सिंह चड्ढा" की रिलीज के बाद अभिनय से ब्रेक ले लिया था। हालांकि, वह निर्माता के तौर पर लगातार एक्टिव हैं। अभिनेता एक निर्माता के रूप में तीन फिल्में कर रहे हैं। आमिर ने फिल्म लापता लेडीज का निर्माण किया है, जो 5 जनवरी को रिलीज होगी। इसके अलावा अभिनेता राजकुमार संतोषी और सनी देओल के साथ 'लाहौर 1947' में काम कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: CRAKK-Jeetegaa Toh Jiyegaa: 'क्रैक- जीतेगा तो जीतेगा' का टीजर जारी, जिंदगी से खेलने की बातें करते दिखे विद्युत
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed