फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Khesari Lal Yadav: विवादों में रहने वाले भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव का छलका दर्द, बोले-‘आज पैसे है लेकिन…

Thu, 02 Jan 2025 08:44 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Thu, 02 Jan 2025 08:44 PM IST
सार

खेसारी लाल यादव भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में एक बड़ा नाम हैं। वह भोजपुरी फिल्मों में अभिनय भी करते हैं, साथ ही बतौर सिंगर भी एक्टिव रहते हैं।खुद के सिंगल वीडियो सॉन्ग भी अकसर निकालते रहते हैं। इसके अलावा अकसर कई कारणों से विवाद में भी रहते हैं। हाल ही में इस भोजपुरी स्टार ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें वह अपने दर्द को बयां कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Bhojpuri Star Khesari Lal Yadav Emotional Video On Social Media TalK About Life
खेसारी लाल यादव - फोटो : यूट्यूब

खेसारी लाल यादव भोजपुरी दर्शकों के पसंदीदा कलाकारों में से एक हैं। पिछले कुछ समय से वह विवादों में घिरे रहे हैं। भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के साथ उनके जिम वीडियो उनके फैंस तक को पसंद नहीं आए। हाल ही में एक इंस्टाग्राम वीडियो में खेसारी लाल यादव का अलग ही चेहरा नजर आया। विवादों से हटकर वह अपने दर्द को बयां कर रहे हैं। 

 

Bhojpuri Star Khesari Lal Yadav Emotional Video On Social Media TalK About Life
खेसारी लाल यादव - फोटो : सोशल मीडिया

पुराने जीवन को लेकर बात की 
खेसारी लाल यादव ने अपने पुराने दिनों को याद करते हुए वीडियो में बताया कि जब वह गरीब थे तो भूख बहुत लगती थी लेकिन उस वक्त उनके पास पैसा नहीं हुआ करता था। आज जब उनके पास पैसा है तो समय नहीं है। इस तरह खेसारी लाल यादव ने अपने जीवन का सच फैंस के सामने रख दिया। यह बात कहते हुए, उनका चेहरा दुख से भरा हुआ नजर आ रहा था। इसी वीडियो के कैप्शन में अभिनेता ने लिखा है- 'नए साल में जिंदगी और इसका बैलेंस बना रहे।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Khesari Lal Yadav (@khesari_yadav)


  

 

Bhojpuri Star Khesari Lal Yadav Emotional Video On Social Media TalK About Life
खेसारी लाल यादव - फोटो : यूट्यूब

स्ट्रगल को किया शेयर 
खेसारी लाल ने अपनी जीवन के संघर्ष को इस वीडियो के जरिए साझा किया है। दर्शकों के बीच उनके जो फैन फॉलोइंग है, उसके लिए काफी मेहनत की है। लेकिन खेसारी अकसर ही अलग-अलग विवादों के कारण ज्यादा चर्चा में रहते हैं।

Khesari Lal Song: खेसारी का नया गाना 'राजा हमार महाराजा हवे' रिलीज, चंद घंटों में बटोर लिए इतने लाख व्यूज

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhojpuri Star Khesari Lal Yadav Emotional Video On Social Media TalK About Life
'अग्नि परीक्षा' की शूटिंग पर आकांक्षा और खेसारी - फोटो : इंस्टाग्राम-@akanksha8000

आकांक्षा पुरी से नजदीकियां 
इन दिनों खेसारी की नजदीकियां उनकी ही एक को-एक्टर आकांक्षा पुरी के साथ बढ़ रही हैं, दोनों अकसर ही सोशल मीडिया पर साथ में पोस्ट शेयर करते हैं। खासकर जिम वर्कआउट वाले वीडियो दोनों शेयर करते रहे हैं। हाल ही में एक ऐसे ही वीडियो पर बवाल हो गया था, खेसारी के फैंस ने भी इसे बुरा वीडियो कहा। बाद में वह वीडियो सोशल मीडिया से हटा दिया गया। खेसारी लाल यादव और आकांक्षा एक फिल्म ‘अग्निपरीक्षा’ में साथ अभिनय कर रहे हैं।

विवादों में घिरे खेसारी लाल यादव, आकांक्षा पुरी संग जिम वीडियो फिर हुआ वायरल 

 

विज्ञापन
Bhojpuri Star Khesari Lal Yadav Emotional Video On Social Media TalK About Life
काजल राघवानी - फोटो : इंस्टाग्राम-@kajalraghwani

काजल राघवानी ने लगाया आरोप 
भाेजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी ने खेसारी पर प्यार में धोखा देने का आरोप लगाया। जबकि असल जिंदगी में खेसारी पहले से शादी-शुदा हैं। यह मामला भोजपुरी इंडस्ट्री में बहुत दिनों तक खबरों में रहा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed