77वां ब्रिटिश अकादमी फिल्म पुरस्कार 18 फरवरी की रात को आयोजित किया गया। बाफ्टा अवॉर्ड्स यानी ब्रिटिश अकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन आर्ट्स अवॉर्ड्स लंदन के रॉयल फेस्टिवल हॉल में हुआ। बाफ्टा 2024 में दिवंगत अभिनेता मैथ्यू पेरी के मेमोरियम सेगमेंट में शामिल नहीं किए जाने पर उनके प्रशंसकों ने निराशा व्यक्त की है। इसके चलते बाफ्टा को सोशल मीडिया पर आलोचना का सामना करना पड़ा।
BAFTA 2024: मेमोरियम सेगमेंट में मैथ्यू पेरी को नहीं किया गया शामिल, आलोचना के बाद बाफ्टा ने दी ये प्रतिक्रिया
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Mon, 19 Feb 2024 09:46 AM IST
सार
मैथ्यू पेरी का पिछले साल अक्तूबर में निधन हो गया था। अभिनेता ने 54 वर्ष की आयु में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। मैथ्यू हिट टीवी शो 'फ्रेंड्स' में चैंडलर बिंग के किरदार में उनके 10 साल के कार्यकाल के लिए जाना जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन