रीमा कागती और जोया अख्तर की वेब सीरीज 'मेड इन हेवन सीजन 2' की इन दिनों खूब चर्चा हो रही है। चार साल के लंबे इंतजार के बाद रीमा और जोया अपने पहले वेब शो 'मेड इन हेवन' के दूसरे सीजन के साथ वापस आए हैं। दरअसल, साल 2019 में सीरीज के पहले सीजन को काफी पसंद किया गया था और सीरीज को अच्छी रेटिंग भी मिली, जिसके बाद मेकर्स ने नया सीजन लाने की घोषणा की। हाल ही में, फिल्म में समलैंगिक चरित्र करण की भूमिका निभाने वाले अर्जुन माथुर ने फिल्म में काम करने के अपने अनुभव को साझा किया है।
Arjun Mathur: 'समलैंगिकता पर लोग अब खुले विचार रखते हैं', मेड इन हेवन की सफलता पर बोले अर्जुन माथुर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘मेड इन हेवन’ के पहले पार्ट में अर्जुन माथुर के अभिनय को दर्शकों की काफी सराहना मिली थी। उन्होंने हाल ही में, वेब सीरीज में अपने किरदार करण को एलजीबीटीक्यू समुदाय से मिले फीडबैक के बारे में बात की और बताया कि इस वेब सीरीज का उनके करियर पर क्या असर पड़ा है। तो चलिए जानते हैं कि अभिनेता ने क्या कहा है।
Dream Girl 2: बाइक चलाते हुए 'ड्रीम गर्ल' से गप्पे लड़ा रहा था शख्स, 'दिल का टेलीफोन' बजा पुलिस ने लगाई क्लास
अपने किरदार पर बात करते हुए अर्जुन ने बताया, ‘ईमानदारी से कहूँ तो मैं इस बात के लिए तैयार नहीं था कि करण का किरदार मेरे जीवन को किस तरह प्रभावित करेगा। इस वेब सीरीज को देखकर बहुत सारे लोग थे जो मेरे पास पहुंचे। यह खुशी की बात थी। मुझे याद है कि एक दो युवा लड़कों की मां थी। उन्होंने मुझे बताया कि शो देखने से पहले वह किस तरह समलैंगिकता को लेकर असहज थी। उन्होंने कहा कि अब उनके दोनों बेटों में से अगर एक या दोनों समलैंगिक निकले तो वह इसे खुले दिल से स्वीकार करेंगी।’
Welcome 3: 'वेलकम 3' में कॉमेडी के साथ लगेगा एक्शन का तड़का, निर्देशन की जिम्मेदारी इस निर्देशक के कंधो पर
अर्जुन ने आगे कहा कि अपने काम के लिए प्यार पाना एक सपने जैसा लगता है। हर किसी को मानव जीवन को छूने का मौका नहीं मिलता है। ईमानदारी से कहूं तो ये कहानियां कहीं अधिक जरूरी हैं। यह किसी भी पुरस्कार और सराहना से काफी ज्यादा है। मुझे इस बात की खुशी है कि लोगों को मेरी सीरीज देखकर समाज में खुले मन से जीने का मौका मिल रहा है।
Salman Khan: एक साथ मिलकर धमाका करने जा रहे हैं सलमान खान और करण जौहर, क्रिसमस 2024 पर रिलीज होगी फिल्म
वहीं, बात करें सीरीज के स्टार कास्ट की तो 'मेड इन हेवन 2' में एक बार फिर शोभिता धूलिपाला और अर्जुन माथुर लीड रोल में दिखाई देंगे। इनके अलावा सीरीज में जिम सारभ, कल्कि कोचलिन, शशांक अरोड़ा, शिवानी रघुवंशी और विजय राज, मोना सिंह, इश्वाक सिंह और त्रिनेत्र हलधर भी नजर आएंगे।