फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   As Per Reports Ahmed Khan to direct Akshay Kumar Sanjay Dutt and Arshad Warsi starrer Welcome 3

Welcome 3: 'वेलकम 3' में कॉमेडी के साथ लगेगा एक्शन का तड़का, निर्देशन की जिम्मेदारी इस निर्देशक के कंधो पर

Tue, 08 Aug 2023 10:35 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 08 Aug 2023 10:35 AM IST
सार

पहले ऐसी खबर आई थी कि तीसरी किश्त में अनिल कपूर और नाना पाटेकर की जगह संजय दत्त और अरशद वारसी फिल्म का हिस्सा होंगे। वहीं, अक्षय कुमार भी 'वेलकम 3' का हिस्सा होंगे। 

विज्ञापन
As Per Reports Ahmed Khan to direct Akshay Kumar Sanjay Dutt and Arshad Warsi starrer Welcome 3
अरशद वारसी, अक्षय कुमार, संजय दत्त - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वर्ष 2007 में आई फिल्म 'वेलकम' के मजनू भाई और उदय शेट्टी तो याद होंगे? अनिल कपूर और नाना पाटेकर ने इन किरदारों में जान फूंक दी। यह फिल्म इतनी पसंद की गई कि मेकर्स 2015 में इसका सीक्वल 'वेलकम बैक' लेकर आए। अब इस फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म 'वेलकम 3' को लेकर चर्चा चल रही है। वेलकम की पिछली दोनों फिल्मों का निर्देशन जहां अनीस बज्मी ने किया था, वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तीसरी किश्त की जिम्मेदारी नए निर्देशक को दी गई है।

विज्ञापन


ये कलाकार आएंगे नजर
पहले ऐसी खबर आई थी कि तीसरी किश्त में अनिल कपूर और नाना पाटेकर की जगह संजय दत्त और अरशद वारसी फिल्म का हिस्सा होंगे। वहीं, अक्षय कुमार भी 'वेलकम 3' का हिस्सा होंगे। बता दें कि 'वेलकम बैक' में अक्षय की जगह जॉन अब्राहम थे। अब इस फिल्म से जुड़ी एक नई अपडेट आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 'वेलकम 3' को अहमद खान निर्देशित करेंगे। 
विज्ञापन

The Great Indian Wedding Race: अब शुरू हुई डेस्टिनेशन वेडिंग की रेस, शादी होने वाली है तो पढ़िए ये खुशखबरी
विज्ञापन
विज्ञापन


अहमद खान बिल्कुल सही चॉइस
सूत्रों के मुताबिक फिरोज नाडियाडवाला और अहमद खान के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग है और उनका यह रिश्ता 2000 के दशक से चला आ रहा है। अहमद खान फिरोज की फिल्म 'फूल एन फाइनल' (2007) का भी निर्देशन कर चुके हैं। अब फिरोज नाडियाडवाला को लगता है कि 'वेलकम 3' का निर्देशन करने के लिए अहमद खान बिल्कुल सही चॉइस हैं।
Anupam Shyam: 'ठाकुर सज्जन सिंह' बनकर अनुपम ने छोटे पर्दे पर मचाया तहलका, आखिरी वक्त में पाई-पाई को हुए मोहताज

हटकर होगी 'वेलकम 3'
मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि 'वेलकम 3' को लेकर अक्षय कुमार, अरशद वारसी और संजय दत्त काफी उत्साहित हैं। अहमद ने कई एक्शन फिल्में दी हैं और कहा जा रहा है कि 'वेलकम 3' में भी ह्यूमर के साथ-साथ एक्शन का तड़का है। पूरी टीम का मानना है कि अहमद खान वेलकम की तीसरी किश्त में कुछ नया फ्लेवर एड करेंगे।
Don 3: फरहान अख्तर की 'डॉन 3' में रणवीर सिंह के नाम पर लगी मुहर, जानें कब रिलीज हो रहा फिल्म का धमाकेदार टीजर

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed