फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   mumbai police used ayushmann khurrana starrer dream girl 2 song dil ka telephone to promote traffic safety

Dream Girl 2: बाइक चलाते हुए 'ड्रीम गर्ल' से गप्पे लड़ा रहा था शख्स, 'दिल का टेलीफोन' बजा पुलिस ने लगाई क्लास

Tue, 08 Aug 2023 11:01 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Tue, 08 Aug 2023 11:01 AM IST
सार

मुंबई पुलिस ने ड्रीम गर्ल का पॉपुलर गाना मेरे दिल का टेलिफोन का इस्तेमाल ट्रैफिक सेफ्टी के लिए इस्तेमाल किया है। जिसका वीडियो बेहद ही मजेदार है, लेकिन वह सड़क पर बचाव का संदेश दे रहा है। 

विज्ञापन
mumbai police used ayushmann khurrana starrer dream girl 2 song dil ka telephone to promote traffic safety
ड्रीम गर्ल 2 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आयुष्मान खुराना की फिल्म ड्रीम गर्ल 2 का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना करीब चार साल का बाद पूजा बनकर वापसी कर रहे हैं। कुछ समय पहले इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुई था, जिसने एकदम धमाल मचा दिया था। आयुष्मान खुराना ने ड्रीम गर्ल 2 में पूजा के रूप को भी अपना लिया है। इसी बीच मुंबई पुलिस ने इस फिल्म के पॉपुलर गाना मेरे दिल का टेलिफोन का इस्तेमाल ट्रैफिक सेफ्टी के लिए इस्तेमाल किया है। जिसका वीडियो बेहद ही मजेदार है, लेकिन वह सड़क पर बचाव का संदेश दे रहा है। 
विज्ञापन


मुंबई पुलिस का संदेश
मुंबई पुलिस के द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में आप देख सकते हैं कि बाइक पर सवार एक व्यक्ति फोन पर बात कर रहा है और ट्रैफिक पुलिस को देखकर रास्ता बदलने की कोशिश कर रहा है। उस शख्श के इस कारनामे के चलते बड़ी दुर्घटना भी घट सकती थी। मुंबई पुलिस ने 'ड्रीम गर्ल 2' के एक डायलॉग के साथ वीडियो को कैप्शन दिया, 'ड्रीम गर्ल की कॉल? इसे सभी के लिए एक बुरा सपना मत बनाओ! आज वह अपनी जिंदगी की सबसे डेंजरस परफॉर्मेंस देने जा रहा है' लेकिन परिणाम हो सकता है बहुत अधिक खतरनाक! इस अभियन को लेकर सोशल मीडिया पर मुंबई पुलिस की जमकर तारीफ हो रही है। 
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Mumbai Police (@mumbaipolice)

विज्ञापन
विज्ञापन


कब रिलीज हो रही ड्रीम गर्ल 2
ड्रीम गर्ल 2 की बात करें तो यह सुपरहिट फिल्म ड्रीम गर्ल का सीक्वल है, यह फिल्म 2019 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। राज शांडिल्य द्वारा डायरेक्टेड और लिखित ड्रीम गर्ल 2 में आयुष्मान खुराना, अनन्या पांडे, परेश रावल, राजपाल यादव, अन्नू कपूर, विजय राज, अभिषेक बनर्जी जैसे कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में हैं, यह फिल्म 25 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। वहीं आयुष्मान खुराना की बात करें तो वह ज्यादातर सामाजिक संदेश वाली फिल्में करने के लिए जाने जाते हैं। इनमें 'विक्की डोनर', 'शुभ मंगल सावधान' से लेकर 'बधाई हो', 'आर्टिकल 15' और 'चंडीगढ़ करे आशिकी' जैसी फिल्में शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed