Sikandar Kher: सिकंदर खेर के जन्मदिन पर अनुपम खेर ने लिखा प्यारा नोट, कहा- 'तुम्हें दुनियाभर की खुशियां मिलें'
Sikandar Kher Birthday: आज 31 अक्तूबर को अभिनेता सिकंदर खेर का जन्मदिन है। उनके जन्मदिन के अवसर पर अनुपम खेर ने एक वीडियो साझा किया है। इसके साथ एक लंबा नोट लिखा है।
विस्तार
अनुपम खेर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'विजय 69' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। हाल ही में इसका ट्रेलर जारी हुआ है। इस फिल्म की अपडेट वे सोशल मीडिया पर लगातार साझा कर रहे हैं। इस बीच आज गुरुवार को उन्होंने एक और खूबसूरत पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने सिकंदर खेर को जन्मदिन की बधाई दी है। मालूम हो कि सिकंदर, अभिनेता अनुपम खेर के सौतेले बेटे हैं।
खूबसूरत है सफर
अनुपम खेर ने जो पोस्ट साझा किया है, उसमें उनकी और परिवार के अन्य सदस्यों की तस्वीरें हैं। इसके साथ उन्होंने लिखा है, 'जन्मदिन मुबारक हो प्रिय सिकंदर! भगवान आपको दुनिया की सारी खुशियां दे। तुम्हारी उम्र 4 साल थी, जब तुम मेरी जिंदगी में आए। यह मेरे लिए एक शानदार यात्रा रही है। खास तौर पर अब जब तुम मेरा हाथ पकड़ रहे हो। तुम्हारे इस प्यार और परवाह के लिए धन्यवाद'।
खुशहाल जीवन के लिए दी दुआ
अनुपम खेर ने आगे लिखा है, 'तुम जितनी परवाह करते हो, उसे कभी दिखाते नहीं हो, लेकिन मैं इसे हर समय महसूस करता हूं। तुम्हारे जन्मदिन पर यही कामना है कि तुम लंबा और स्वस्थ जीवन जीओ। मैं तुम्हारे अभिनय का कायल हूं। खूब खुश रहो। तुम्हें हमेशा प्यार'।
Vettaiyan: दिवाली पर फैंस को मिला बड़ा तोहफा, रजनीकांत-बिग बी की 'वेट्टैयन' की ओटीटी रिलीज डेट से उठा पर्दा
सिकंदर और अनुपम खेर के बीच है अच्छी बॉन्डिंग
सिकंदर खेर अभिनेत्री किरण खेर और उनके पहले पति गौतम बेरी के बेटे हैं। 1985 में किरण खेर का गौतम बेरी से तलाक हो गया। उन्होंने अनुपम खेर से शादी रचाई। किरण खेर और अनुपम खेर की जब शादी हुई तब सिकंदर की उम्र महज चार वर्ष थी। अनुपम खेर ने सिकंदर को अपना सरनेम दिया। दोनों के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग है।
Baby John: बेबी जॉन का मोशन पोस्टर जारी, खतरनाक अवतार में दिखे वरुण धवन, थिएटर्स में दिखेगा टीजर