फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ananya Panday pet dog Fudge Passed away actress shares post says Rest in peace Fudge I love you fighter

Ananya Panday: अनन्या पांडे के इस अजीज ने दुनिया को कहा अलविदा, छूटा 16 साल का साथ, शोक में अभिनेत्री

Tue, 03 Sep 2024 12:55 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 03 Sep 2024 12:55 PM IST
सार

अनन्या पांडे ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम  अकाउंट से पोस्ट साझा किया है। इसमें उन्होंने बताया है कि उनका पालतू डॉग फज अब इस दुनिया में नहीं रहा। अभिनेत्री ने लिखा है, 'अलविदा फज, आई लव यू फाइटर। 

विज्ञापन
Ananya Panday pet dog Fudge Passed away actress shares post says Rest in peace Fudge I love you fighter
अनन्या पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अनन्या पांडे गहरे दुख में हैं। उनके बेहद अजीज पालतू डॉग ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। अनन्या ने सोशल मीडिया पोस्ट साझा कर अपने पालतू कुत्ते के निधन की सूचना फैंस के साथ साझा की है और बताया है कि पालतू कुत्ता उनके साथ बीते 16 वर्षों से साथ रह रहा था।

विज्ञापन

IC 814 The Kandahar Hijack: हंगामा क्यों है बरपा? समझिए नेटफ्लिक्स की 'आईसी 814' पर विवाद का पूरा मामला

विज्ञापन

Ananya Panday pet dog Fudge Passed away actress shares post says Rest in peace Fudge I love you fighter
अनन्या पांडे ने साझा कीं ये तस्वीरें - फोटो : इंस्टाग्राम

छलका अनन्या का दर्द
अनन्या पांडे ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम  अकाउंट से पोस्ट साझा किया है। इसमें उन्होंने बताया है कि उनका पालतू डॉग फज अब इस दुनिया में नहीं रहा। अभिनेत्री ने लिखा है, 'अलविदा फज, आई लव यू फाइटर। 16 साल का जीवन तुम्हारे साथ खुशियों भरा रहा। हर दिन तुम्हारी याद आएगी'। अनन्या ने बताया कि फज उनके घर वर्ष 2008 में आया था। मालूम हो कि अनन्या पांडे अपने कई इंटरव्यू में भी अपने पालतू कुत्ते फज और एस्ट्रो के बारे में बात कर चुकी हैं।
Yo Yo Honey Singh: 'चार बोतल वोडका' के पीछे लगी थी ढाई बोतल शराब, हनी सिंह ने नशे में लिखा था ये गाना

विज्ञापन

Ananya Panday pet dog Fudge Passed away actress shares post says Rest in peace Fudge I love you fighter
अनन्या पांडे ने साझा कीं ये तस्वीरें - फोटो : इंस्टाग्राम

अनन्या को सांत्वना दे रहे यूजर्स
अभिनेत्री ने फज की कुछ पुरानी तस्वीरें भी साझा की हैं। अनन्या पांडे के पोस्ट पर उनकी मां भावना पांडे ने प्रतिक्रिया दी है और हार्ट इमोजी पोस्ट किए हैं। पालतू कुत्ते के प्रति अनन्या का प्यार देख यूजर्स उनकी तारीफ कर रहे हैं और उन्हें संवेदनशील बता रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'बेजुबान के प्रति इतना प्यार देख आपके लिए सम्मान जाग गया है'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'एक पालतू जानवर के चले जाना बेहद दर्दभरा होता है'।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ananya 🌙 (@ananyapanday)

विज्ञापन

इस फिल्म से किया अनन्या ने डेब्यू
अनन्या पांडे एक्टर चंकी पांडे और भावना पांडे की बेटी हैं। अनन्या ने करियर की शुरुआत वर्ष 2019 में फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से की। वह पति पत्नी और वो, ड्रीम गर्ल 2, खाली पीली, गरराइयां और लाइगर जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। अनन्या पॉपुलर स्टारकिड हैं। सोशल मीडिया पर उनकी काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed