फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Yo Yo Honey Singh revealed Shah Rukh Khan intial reaction to his Chaar Bottle Vodka Song also how he made this

Yo Yo Honey Singh: 'चार बोतल वोडका' के पीछे लगी थी ढाई बोतल शराब, हनी सिंह ने नशे में लिखा था ये गाना

Tue, 03 Sep 2024 12:54 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Tue, 03 Sep 2024 12:54 PM IST
सार

मशहूर रैपर और गायक हनी सिंह ने हाल में ही अपने मशहूर गीत 'चार बोतल वोडका' को लेकर बात की है। उन्होंने कहा कि ये गाना गुस्सा और नाराजगी की वजह से पैदा हुआ था, जिसे उन्होंने  शराब पीने के बाद लिखा था। 

विज्ञापन
Yo Yo Honey Singh revealed Shah Rukh Khan intial reaction to his Chaar Bottle Vodka Song also how he made this
हनी सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम@yoyohoneysingh

विस्तार

हनी सिंह देश के मशहूर और लोकप्रिय गायक और रैपर हैं। उन्हें काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। फैंस उनसे काफी ज्यादा प्यार करते हैं। एक वक्त पर देश के सबसे बड़े और इकलौते रैपर थे, जिन्हें बॉलीवुड के सितारों से भी ज्यादा लोकप्रियता हासिल थी। मशहूर गायक ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक सुपरहिट और चार्टबस्टर गाने दिए हैं। इन्हीं सुपरहिट गानों में से एक है उनका 'चार बोतल वोडका'। हाल में ही द लल्लन टॉप के साथ एक इंटरव्यू के दौरान मशहूर गायक ने इस गाने के पीछे की कहानी साझा की है। उन्होंने बताया है कि ये गाना उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में अपने टीम के दो सदस्यों के साथ वोडका के चार बोतल पीने के बाद लिखा था। 

विज्ञापन


शाहरुख द्वारा थप्पड़ मारे जाने की अफवाहों पर भी की बात
मशहूर रैपर ने इस गाने की उत्पति को लेकर भी बात की है। उन्होंने कहा कि वो शाहरुख खान के साथ वर्ल्ड टूर कर रहे थे। इस दौरान उनके प्रदर्शन के खिलाफ सिख समुदाय के विरोध के बाद उपजे निराशा से यह गाना पैदा हुआ था। रैपर ने याद करते हुए कहा कि उन्हें शाहरुख खान ने ये गाना रिलीज न करने की भी सलाह दी थी। उन्होंने रैपर को चेतावनी देते हुए कहा था, "गलियां पड़ेंगी तेरे को।" इस दौरान उन्होंने शाहरुख द्वारा उन्हें थप्पड़ मारने की अफवाहों पर भी बात करते हुए कहा कि अभी वह इसका जवाब नहीं देंगे। लोगों को उनकी नेटफ्लिक्स डॉक्यूमेंट्री में इसका पता चलेगा। 
विज्ञापन

Raghav Raj Kodesia: एरे स्टोडियो ने राघव को बनाया स्क्रिप्टेड एंटरटेनमेंट का प्रमुख, निभाएंगे ये जिम्मेदारियां
विज्ञापन
विज्ञापन

गाना सुन शाहरुख ने कहा था गालियां पड़ेंगी 
हनी सिंह ने आगे बताया कि साल 2013 में 'चेन्नई एक्सप्रेस' की रिलीज के बाद, सिख समुदाय के सदस्यों ने उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। उन पर अश्लील गाने बनाने और सांस्कृतिक मूल्यों को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया गया। इस बीच उन्होंने चार बोतल वोडका गाना शाहरुख खान को सुनाया। इसे सुनने के बाद खान की प्रतिक्रिया को साझा करते हुए हनी सिंह ने कहा, "मैंने शाहरुख सर को गाना सुनाया और उन्होंने मुझसे कहा, 'तू पागल है, क्या गाना बनाया है। यह फ्लॉप होगा। गालियां पड़ेंगी तेरे को।' हालांकि, मैंने ठान लिया था कि मैं तो ऐसे ही गाऊंगा।"
IC 814 The Kandahar Hijack: हंगामा क्यों है बरपा? समझिए नेटफ्लिक्स की 'आईसी 814' पर विवाद का पूरा मामला
गुस्सा और नाराजगी से बना 'चार बोतल वोडका'
मशहूर रैपर ने आगे बताया कि इस टूर पर उन्होंने  25,000 से 30,000 फैंस के सामने प्रदर्शन किया। हालांकि, इस बीच लगभग 500 प्रदर्शनकारी उनके पुतले जला रहे थे, जिससे वो काफी नाराज और आहत महसूस कर रहे थे। शो के बाद, वो और उनके कोरियोग्राफर अपने कमरे में शराब पीने लगे। उन्होंने इस दौरान ढाई बोतलें शराब पी और धुन पर काम करने लगे। उन्होंने कहा कि वो इस गाने को बच्चों जैसे लहजे में गाने का निर्णय लिया, क्योंकि उन्हें लगा कि अगर लोग उन पर अपनी संस्कृति को बर्बाद करने का आरोप लगा रहे हैं, तो वो जवाब में ऐसा गाना बनाएंगे, जो इतना लोकप्रिय हो जाए कि हर बच्चा उसे गाए। 

The Lady Killer: इस यूट्यूब चैनल पर देख सकेंगे 'द लेडी किलर', मुफ्त में देखें अर्जुन-भूमि की रोमांटिक थ्रिलर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed