देश की सबसे चर्चित और सबसे महंगी शादी कल मुंबई में संपन्न हुई। जी हां, हम बात कर रहे हैं अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के विवाह समारोह की। शादी के कार्यक्रम अभी दो दिन और चलेंगे। आज 'शुभ आशीर्वाद' समारोह है और कल रविवार को 'मंगल उत्सव' का आयोजन होगा। अनंत और राधिका मर्चेंट की शादी के कार्यक्रम करीब सात महीने चले हैं। इनकी शुरुआत बीते वर्ष दिसंबर में सगाई समारोह से हुई। आइए तस्वीरों में देखते हैं हर कार्यक्रम की झलक...
2 of 9
अनंत अंबानी-राधिका
- फोटो : इंस्टाग्राम-@radhikamerchant_
बीते वर्ष 29 दिसंबर को अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की सगाई राजस्थान में हुई थी। वहां नाथद्वारा स्थित श्रीनाथजी मंदिर में ये समारोह संपन्न हुआ था। इस दौरान अंबानी परिवार और मर्चेंट पिरवार के सदस्य शामिल थे। इसके बाद 19 जनवरी 2024 को राधिका मर्चेंट की मेंहदी की रस्म हुई और पारंपरिक मेहंदी समारोह में हिस्सा लिया। अगले दिन इस जोड़े ने अपनी गोल धना सगाई पार्टी रखी, जिसमें बॉलीवुड की दिग्गज हस्तियां शामिल हुईं। इस दौरान अनंत और राधिका की मंगनी की अंगूठी अंबानियों का पालतू डॉग लेकर आया था।
3 of 9
जामनगर में हुआ प्री-वेडिंग इवेंट
- फोटो : इंस्टाग्राम-@radhikamerchant_
इसके बाद मार्च 2024 से अनंत-राधिका के प्री-वेडिंग कार्यक्रम शुरू हो गए। अंबानी परिवार ने दो प्री-वेडिंग फंक्शन रखे। पहला प्री-वेडिंग फंक्शन अंबानी परिवार ने अपने गृह राज्य गुजरात के जामनगर में आयोजित किया। इसमें देश ही नहीं, बल्कि विदेशों से भी कई चर्चित हस्तियां आईं। अंबानी परिवार में हुए आयोजनों में एक बात खास दिखी कि हर आयोजन से पहले अंबानियों ने परंपरा, संस्कृति और समाज-सेवा का संदेश दिया। प्री-वेडिंग कार्यक्रमों की शुरुआत अन्नसेवा के साथ की गई थी, जिसमें अनंत और राधिका ग्रामीणों को भोजन परोसते दिखे थे।
4 of 9
जामनगर में हुआ प्री-वेडिंग इवेंट
- फोटो : इंस्टाग्राम
गुजरात के जामनगर में हुए प्री-वेडिंग में बिल गेट्स से लेकर मार्क जुकरबर्ग और पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप तक कई विदेशी मेहमान आए। पॉप सिंगर रिहाना ने प्रस्तुति दी। इसके लिए उन्होंने करीब 74 करोड़ रुपये फीस ली थी। जामनगर के कार्यक्रम करीब तीन दिनों तक चले। प्री-वेडिंग फंक्शन 1 से तीन मार्च तक चला था।
5 of 9
अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट
- फोटो : इंस्टाग्राम
इसके बाद अंबानी परिवार ने दूसरा प्री-वेडिंग फंक्शन देश में न रखकर विदेश में रखा। दरअसल, अंबानियों ने क्रूज पार्टी रखी, जिसमें फिल्म जगत की कई हस्तियां भी शिरकत करने पहुंची थीं। यह लग्जरी क्रूज पार्टी 28 मई से लेकर 1 जून तक चार दिनों तक चली। क्रूज पार्टी सिसिली के शहर पलेर्मो से शुरू होकर रोम में समाप्त हुई।