बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन का सिनेमा की दुनिया में अलग कद है। उम्र के इस पड़ाव पर वह न सिर्फ अभिनय की दुनिया में सक्रिय हैं, बल्कि अहम भूमिकाएं निभाते हुए फैंस के चहेते बने हुए हैं। अभिनय के साथ-साथ बिग बी अपने पारिवारिक फर्ज भी बखूबी निभाते हैं। कोई भी आयोजन हो, वे परिवार के साथ नजर आते हैं। आज उन्होंने सोशल मीडिया पर ऐसी तस्वीर साझा की है, जिस पर लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं, लेकिन कुछ दिलचस्प सवाल भी पूछते दिख रहे हैं।
Amitabh Bachchan: जया बच्चन के लिए छतरी थामे दिखे बिग बी, यूजर्स ने पूछा- 'मैडम गुस्से में क्यों रहती हैं'?
अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर पत्नी जया बच्चन के साथ एक फोटो लगाई है। इसमें जया बच्चन हाथों में मोतीचूर के लड्डू का डिब्बा थामे आगे बढ़ती दिख रही हैं। वहीं, अमिताभ बच्चन ने छाता पकड़ रखा है। जया बच्चन सूट में दिख रही हैं। बिग बी सफेद रंग के कुर्ता-पजामा में नजर आए हैं। तस्वीर के साथ बिग बी ने कैप्शन लिखा है, 'और बारिश तो हर दिन होती है... यहां तक कि काम के सेट पर भी...'।
इस खूबसूरत तस्वीर में बिग बी कपल गोल्स पूरे करते नजर आ रहे हैं। यूजर्स उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं। मगर, साथ ही सवालों की झड़ी भी लगा दी है। लोगों के सबसे ज्यादा सवाल ये हैं कि जया बच्चन इतने गुस्से में क्यों रहती हैं? तस्वीर में भी जया बच्चन काफी गंभीर मुद्रा में दिख रही हैं। इस पर यूजर्स पूछ रहे हैं, 'मैडम को इतना गुस्सा क्यों आता है?' एक अन्य यूजर ने पूछा, 'ये जया जी की मूड हमेशा ऑफ क्यों रहता है?'
Fawad Khan: फवाद खान की टीम ने फैलाई 'भूल भुलैया 3' में एंट्री की खबर, निर्माता भूषण कुमार ने खोल दी सारी पोल
अमिताभ बच्चन और जया बच्चन का विवाह 3 जून 1973 में हुआ। इनके दो बच्चे-अभिषेक बच्चन और श्वेता बच्चन नंदा हैं। अमिताभ बच्चन और जया बच्चन कई फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। इनमें जंजीर, शोले, अभिमान, मिली, सिलसिला, कभी खुशी कभी गम, बागवान जैसी फिल्में शामिल हैं।
Siddu Jonnalagadda: 'टिल्लू स्क्वायर' के बाद अब 'तेलुसु काडा' के काम में जुटेंगे सिद्धू, शूटिंग पर आया अपडेट
अमिताभ बच्चन के वर्क फ्रंट की बात करें तो इन दिनों वे फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' में नजर आ रहे हैं। नाग अश्विन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में वे प्रभास, दीपिका पादुकोण, कमल हासन के साथ नजर आए हैं। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म शानदार प्रदर्शन कर रही है। वर्ल्डवाइड इसने 1000 करोड़ क्लब में एंट्री ले ली है। इस फिल्म के सीक्वल का भी एलान हो चुका है।
Box Office Collection: इंडियन 2 और सरफिरा का बुरा हाल, किल की हालत भी हुई पस्त, जानें कल्कि 2898 एडी की कमाई