साउथ के दिग्गज अभिनेता अल्लू अर्जुन ने अपनी फिल्म ‘पुष्पा’ से पूरे उत्तर भारत के शहर, गांव और कस्बों तक अपनी अच्छी खासी पहचान बना ली है। फैंस अब इस फिल्म के दूसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। करीब 500 करोड़ रुपये के बजट से बन रही इस फिल्म में अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल के अलावा जगपति बाबू और प्रकाश राज की भी अहम भूमिकाएं हैं। अब फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है।
Pushpa 2: भव्य सेट के साथ अब यहां शुरू होगी 'पुष्पा 2' की शूटिंग, अल्लू अर्जुन की फिल्म को लेकर आया बड़ा अपडेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्लू अर्जुन फिर से 'पुष्पा 2- द रूल' से सिनेमाघरों में आग लगाने जा रहे हैं। ऑडियंस के बीच जब से सीक्वल का पोस्टर और टीजर जारी किया गया है, दर्शकों के बीच फिल्म के लिए उत्सुकता बढ़ गई है। दर्शक एक बार फिर अल्लू अर्जुन को बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेताब हैं। अब मूवी को लेकर एक और नया अपडेट सामने आया है, जिसे सुनकर फैंस और ज्यादा उत्साहित हो जाएंगे।
Sunny Deol: 'सड़ा हुआ बॉलीवुड नहीं, सड़े हुए इंसान हैं', इंडस्ट्री में ड्रग्स की लत पर सनी देओल का बड़ा बयान
गौरतलब है कि पुष्पा के मेकर्स भारत के अलग-अलग हिस्सों में जाकर फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। अब इस फिल्म के एक और शेड्यूल की शूटिंग शुरू हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म के नए शेड्यूल की शूटिंग हैदराबाद में होने जा रही है। मेकर्स फिल्म को बड़ा बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं और उम्मीद है कि यह दर्शकों के बीच भी खूब पसंद की जाएगी।
Mansi Nitin Desai: 'मेरे पिता को लेकर अफवाह न फैलाएं, सच्चाई सामने लाएं', नितिन देसाई की बेटी ने की गुजारिश
खबर यह भी है कि अभिनेता समेत फिल्म की कास्ट हैदराबाद में रामोजी राव फिल्म सिटी में कुछ अहम सीन्स की शूटिंग करने जा रही है। हैदराबाद के सीन्स को शूट करने के लिए टीम ने प्री-प्रोडक्शन का काम भी शुरू कर दिया है। फिल्म की आगामी शूटिंग के लिए एक भव्य सेट भी तैयार कर दिया है। फिल्म के बजट और मेकर्स की जद्दोजहद को देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि टीम फिल्म को ब्लॉकबस्टर बनाने के लिए प्रोडक्शन में भी कोई कमी छोड़ने को तैयार नहीं है।
Naga Chaitanya: इसे कहते हैं अभिनय के प्रति सच्चा समर्पण, मछुआरे का रोल मिला तो नागा ने लिया ये बड़ा फैसला
जानकारी के मुताबिक, संगीत निर्देशक देवी श्री प्रसाद उर्फ डीएसपी फिल्म के करीब करीब सारे गाने तैयार कर चुके हैं और इनके अन्य भाषाई संस्करणों पर भी काम लगातार जारी है। इस बार फिल्म में जिस आइटम गाने की तैयार चल रही है, वह सामंथा के गाने ‘ऊ अंटावा’ से कहीं ज्यादा अच्छा और हिट होने वाला है।