अभिषेक निगम छोटे पर्दे के सबसे लोकप्रिय अभिनेताओं में से एक हैं। इन वर्षों में, वह कई प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रहे हैं, जिनसे उन्हें पहचान मिली है। उनके अभिनय कौशल और अच्छे लुक के कारण उनके बहुत सारे प्रशंसक हैं। अभिनेता इन दिनों शो ‘अलीबाबा: दास्तान-ए-काबुल' में नजर आ रहे हैं। शीजान खान को शो से निकाले जाने के बाद अभिषेक को उनसे रिप्लेस कर दिया गया था। हाल ही में, अभिनेता को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब उनके बड़े भाई सिद्धार्थ निगम ने उनकी हेल्थ अपडेट साझा की है।
Abhishek Nigam: अस्पताल में भर्ती हुए 'अली बाबा' फेम अभिषेक निगम, भाई ने हेल्थ अपडेट देते हुए की यह गुजारिश
कुछ समय पहले सिद्धार्थ ने अपने भाई अभिषेक की अस्पताल के बिस्तर पर लेटे हुए एक तस्वीर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट की थी। तस्वीर को साझा करते हुए अभिनेता ने लिखा था, ‘जल्दी ठीक हो जाओ दादा।’ सिद्धार्थ के इस पोस्ट के बाद फैंस अभिनेता पर सवालों के बौछार करने लगे थे।
Dhindhora Baje Re out: ढिंढोरा बाजे रे पर रणवीर-आलिया का जबर डांस, गाने में दिखी 'रॉकी-रानी' की गजब केमिस्ट्री
फैंस के सवालों को देखते हुए सिद्धार्थ ने कुछ घंटों बाद एक नोट पोस्ट किया और साझा किया कि अभिषेक को वायरल इंफेक्शन हो गया है। मामला ज्यादा गंभीर नहीं है। सिद्धार्थ ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘आप सभी लोग प्लीज चिंता मत करो यह सिर्फ एक वायरल इंफेक्शन है। डेंगू या मलेरिया नहीं। आपकी प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद। वह जल्द ही ठीक हो जाएंगे और हां, वायरल इंफेक्शन हर जगह हैं। इसलिए अपना भी ख्याल रखें।’
Celebs: इन सितारों ने किया है अंगदान का वादा, कोई अपनी आंखें तो कोई बोन मैरो करेगा दान
सिद्धार्थ की पोस्ट के कुछ समय के बाद अभिषेक निगम ने भी अपने फैंस के लिए एक छोटा सा अपडेट देने के लिए अपने सोशल मीडिया पर अपनी सेल्फी पोस्ट की और लिखा, ‘तीन दिनों के बाद अच्छी और शांतिपूर्ण नींद आई। इसलिए, मेरे लिए आज की सुबह सच में एक अच्छी सुबह है।’ अभिनेता का यह पोस्ट देखकर उनके फैंस में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है।

आपको बता दें कि सिद्धार्थ ने इस साल सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। दूसरी ओर, अभिषेक को हाल ही में ‘अलीबाबा: दास्तान-ए-काबुल’ में देखा गया था , जहां उन्होंने मुख्य भूमिका निभाने के लिए शीजान खान की जगह ली थी।