10 अप्रैल, यानी गुरुवार को अजित कुमार की फिल्म 'गुड बैड अग्ली' सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, जो हिंदी में भी डब की जा रही है। इस फिल्म में अजित के शानदार लुक और कहानी की झलक ने दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित करने का काम किया है। आज जानेंगे अभिनेता की उन दमदार फिल्मों के बारे में, जिनकी कहानियां आपको पसंद आ सकती है।
2 of 6
विदा मुयार्ची-अजित कुमार
- फोटो : एक्स
विवेगम
शिवा के निर्देशन में बनी यह फिल्म साल 2017 में रिलीज हुई थी। यह एक जासूसी थ्रिलर फिल्म है, जिसमें अजित कुमार, विवेक ओबरॉय, काजल अग्रवाल और अक्षरा हासन ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म में दो दोस्तों की कहानी दिखाई गई है, जो एक समय बाद एक-दूसरे के सबसे बड़े दुश्मन बन जाते हैं। यह फिल्म हिंदी डब में भी मौजूद है।
यह खबर भी पढ़ें: South Films: 'SSMB 29'-'पेद्दी' के लिए उत्साहित फैंस, साउथ की कई फिल्मों के लिए मांगा अपडेट
3 of 6
अजित कुमार
- फोटो : इंस्टाग्राम @ajithkumarofficial
वेदलम
2015 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म का निर्देशन शिवा ने किया है। अजित कुमार अभिनीत इस फिल्म में उनके अलावा लक्ष्मी मेनन, श्रुति हासन, अनिकेत चौहान, कबीर सिंह, जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में नजर आए हैं। फिल्म की कहानी में अजित एक बहुत ही ईमानदार आदमी हैं, जो अपनी बहन की पढ़ाई के लिए कोलकाता जाते हैं। वहां वह अपनी अच्छाई के कारण मुसीबत में फंस जाते हैं। इसका भी हिंदी वर्जन मौजूद है।
4 of 6
अजित कुमार
- फोटो : एक्स: @Adhikravi
वीरम द पावरमैन
अजित कुमार की यह फिल्म साल 2014 में रिलीज हुई थी, जो एक रोमांटिक एक्शन कॉमेडी फिल्म है। इस फिल्म की कहानी भी जबरदस्त है। फिल्म का तमिल वर्जन 'वीरम' है, जिसे हिंदी में 'वीरम द पावरमैन' नाम से डब किया गया है। इसमे अजित के अलावा तमन्ना भाटिया, विदार्थ बाला, जैसे कलाकारों ने मुख्य भूमिका निभाई है।
यह खबर भी पढ़ें: Priyanka Chopra: प्रियंका ने पति निक जोनस को बताया शानदार कलाकार, बेटी मालती ने पापा पर इस तरह लुटाया प्यार
5 of 6
अजित कुमार
- फोटो : एक्स: @SureshChandraa
महारक्षक
साल 2019 में 'नरकोंडा परवाई' नाम से अजित की एक तमिल फिल्म आई, जिसमें अभिनेता ने वकील का किरदार निभाया है। इस फिल्म में अभिनेता तीन महिलाओं का केस लड़ते हैं। यह फिल्म हिंदी में महारक्षक नाम से यूट्यूब पर मौजूद है। बताया जाता है कि अजित की यह फिल्म बॉलीवुड फिल्म की रीमेक है।