प्रभास स्टारर सलार ने अपने रिलीज के बाद बैक-टू-बैक कई रिकॉर्ड बनाए, यह फिल्म साल 2023 की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में शुमार रही। इसके साथ ही साल 2024 में भी इसने जबर्दस्त कमाई की। थिएटर के साथ-साथ अब प्रशांत नील द्वारा निर्देशित यह फिल्म ओटीटी पर भी धूम मचा रही है। नेटफ्लिक्स पर इस फिल्म की स्ट्रीमिंग हो रही है। सलार को दर्शकों ने खूब पसंद किया और अब मेकर्स ने इसके दूसरे पार्ट पर भी काम शुरू कर दिया है। फिल्म के 2025 में रिलीज होने की चर्चा हैं, लेकिन इसी बीच सलार के फैंस के लिए एक और खुशखबरी आई है। चर्चा है कि इस फिल्म का तीसरा भाग भी आ सकता है।
2 of 5
सलार
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, सलार की सफलता और ओटीटी रिलीज का जश्न मनाने के लिए प्रशांत नील की पत्नी लिकिथा ने इंस्टाग्राम पर आस्क मी एनीथिंग सेशन रखा। इस दौरान फैंस ने उनसे फिल्म के बारे में कई सवाल पूछे। ढेर सारे बधाई संदेश के बीच फैंस ने उनसे कुछ दिलचस्प सवाल भी किए, जिस पर उन्होंने दिलचस्प प्रतिक्रियाएं भी दी।
3 of 5
सलार
- फोटो : सोशल मीडिया
आस्क मी एनीथिंग सेशन में एक यूजर ने पूछा कि क्या प्रभास स्टारर 'सलार' का तीसरा पार्ट भी बनेगा, इस सवाल के जवाब में लिकिथा नील ने स्पष्ट रूप से हां नहीं कहा, लेकिन उन्होंने इससे इंकार भी नहीं किया। उन्होंने इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, 'इसका पता हमें सलार पार्ट 2 (सलार-शौर्यंगा पर्वम) के अंत में चलेगा'। वहीं, एक अन्य यूजर ने पूछा कि क्या अखिल अक्किनेनी 'सलार पार्ट 2' में कोई भूमिका निभाएंगे, तो लिकिथा ने इसे पूरी तरह से अफवाह बताया।
SSR Birthday: सुशांत सिंह राजपूत के जन्मदिन पर बहन श्वेता ने साझा किया खास कोलाज, कैप्शन में लिखी दिल की बात
4 of 5
'सलार' रिव्यू
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
चर्चा है कि प्रशांत नील और उनकी टीम ने पहले ही फिल्म के दूसरे भाग के कुछ हिस्सों की शूटिंग कर ली है। फिल्म के टीजर में देखे गए गोलीबारी के कुछ दृश्य भी पार्ट 2 का हिस्सा लग रहे हैं। हालांकि, सलार के पहले पार्ट के रिलीज के बाद से मेकर्स ने अभी दूसरे पार्ट की शूटिंग शुरू नहीं की है। फिलहाल, सलार की पूरी टीम इस फिल्म की सफलता का जश्न मना रही है। हाल ही में बेंगलुरु में फिल्म की सक्सेस पार्टी भी रखी गई थी।
Rashmika Mandanna: डीपफेक वीडियो के मास्टरमाइंड की गिरफ्तारी से गदगद रश्मिका, दिल्ली पुलिस का जताया आभार
5 of 5
'सलार' रिव्यू
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
रिपोर्ट्स की मानें तो सलार पार्ट 2 की शूटिंग प्रभास की आगामी फिल्मों के पूरा होने के बाद शुरू होगी। फिलहाल, प्रभास 'कल्कि 2898 एडी' की शूटिंग में व्यस्त हैं, इसके अलावा उनकी लिस्ट में निर्देशक मारुति के साथ उनकी हॉरर-कॉमेडी फिल्म भी है।
Saturday Box Office: हनुमान-गुंटूर कारम का धांसू प्रदर्शन जारी, 'मैं अटल हूं' की कमाई में आया उछाल