Yash Toxic Postponed: टल गई यश की फिल्म 'टॉक्सिक' की रिलीज डेट, रॉकी भाई ने खबर पर खुद लगाई पक्की मुहर
यश की आगामी फिल्म 'टॉक्सिक' की रिलीज डेट टल गई है और इस बार इसकी पुष्टि खुद अभिनेता ने की है। नई रिलीज डेट को लेकर भी उन्होंने चुप्पी तोड़ी है।
विस्तार
अभिनेता यश की आगामी फिल्म 'टॉक्सिक' का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है और इससे जुड़ी हर खबर पर उनकी नजर रहती है। बीते दिनों इस फिल्म को लेकर खबर आई थी कि इसकी रिलीज डेट स्थगित कर दी गई है। अब खुद रॉकी भाई ने इस खबर की पुष्टि कर दी है। 'टॉकिस्क' पहले अप्रैल 2025 में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।
अप्रैल में रिलीज नहीं होगी फिल्म
कन्नड़ सुपरस्टार यश ने हॉलीवुड रिपोर्टर से बातचीत में इस बात को आधिकारिक रूप से कंफर्म किया है कि टॉक्सिक अप्रैल में रिलीज नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि शूटिंग शुरू होने से पहले फिल्म की रिलीज डेट का एलान जल्दबाजी में कर दिया गया था। इसे लेकर अभिनेताओं के शेड्यूल पर विचार नहीं हो पाया। फिल्म 10 अप्रैल को रिलीज होनी थी, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।
Ranveer Singh New Car: दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने खरीदी करोड़ों की कार, जानिए कितनी है इस रेंज रोवर की कीमत
ये सितारे भी आएंगे नजर
फिल्म 'टॉक्सिक' का एलान बीते वर्ष रिलीज डेट के साथ ही किया गया था। इस फिल्म में यश के अलावा नयनतारा, कियारा आडवाणी और हुमा कुरैशी जैसे चर्चित सितारे भी नजर आएंगे। यह मेगा बजट फिल्म है। फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है।
Anupam Kher: गौतम बेरी के साथ किरण खेर की पहली शादी को अनुपम खेर ने किया याद, बोले- वह बहुत मुश्किल वक्त से..
यह ऑस्कर विजेता कंपनी करेगी वीएफएक्स का काम
नई रिलीज डेट को लेकर जब यश से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वे फिलहाल इसका एलान नहीं करना चाहते। कुछ वक्त में वे आधिकारिक रूप से चीजों को सामने पेश करेंगे। यश ने यह भी कहा कि 'टॉक्सिक' का वीएफएक्स का काम ऑस्कर और नेशनल अवॉर्ड विजेता कंपनी DNEG करने जा रही है।
Prabhas: खुद को कैसे फिट रखते हैं पैन इंडिया सुपरस्टार प्रभास, बाहुबली-कल्कि 2898 एडी से जीता दर्शकों का दिल