अनुपम खेर और किरण खेर बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा कपल्स में से एक हैं। उनकी शादी को लगभग 40 साल हो चुके हैं और वे अक्सर सार्वजनिक रूप से कई मौके पर एक-दूसरे के प्रति अपने प्रेम को जाहिर करने से नहीं कतराते हैं। वे चंडीगढ़ में कॉलेज के दिनों में एक-दूसरे के दोस्त बने और फिर जब मुंबई में फिर से मिले तो उन्हें एक-दूजे से प्यार हो गया। एक इंटरव्यू के दौरान, अनुपम खेर ने किरण खेर के साथ अपनी दोस्ती और प्यार के बारे में खुलकर बात की।
2 of 5
अनुपम खेर और किरण खेर
- फोटो : इंस्टाग्राम@anupampkher, kirronkhermp
जब अनुपम उस समय किरण पहले से मिले तब किरण की शादी हो चुकी थी। उस समय अनुपम अपने फिल्मी के लिए संघर्ष कर रहे थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अनुपम ने अपने और किरण के कुछ यादगार पलों को याद किया और बताया, "मैं उस समय शादीशुदा नहीं था, जबकि उस समय जह मैं किरण से मिला तो वह शादीशुदा थीं। हमारी 12 सालों की सबसे अच्छी दोस्ती रही। वह कॉलेज में मेरी सीनियर थीं। वह एक स्टार थीं। वह अपनी क्लास में पहले नंबर पर थीं। सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री थीं और भारत स्तर की बैडमिंटन खिलाड़ी भी थीं। मैं मुंबई चला गया और वह गौतम बेरी से शादी के बाद मुंबई आईं। संघर्ष करने वाले के रूप में, सतीश कौशिक और मैं अक्सर किरण और गौतम के घर डिनर के लिए जाते थे। वह हमें टैक्सी के लिए 50 रुपये देती थीं, लेकिन हम उस पैसे को बचाकर बस से समफर करते थे।"
3 of 5
अनुपम खेर और किरण खेर
- फोटो : इंस्टाग्राम@kirronkhermp
अनुपम ने आगे बताया कि उनका और किरण का रिश्ता एक मजबूत दोस्ती के तौर पर शुरू हुआ था, जो बाद में प्यार में बदल गया। अनुपम ने कहा, "जब वह अपनी शादी में मुश्किल दौर से गुजर रही थीं मैं भी एक खराब रिश्ते से गुजर रहा था क्योंकि जिस लड़की के साथ मैं था उसने मुझे छोड़ दिया था। किरण और मैं प्यार में पड़ गए और फिर हमने शादी कर ली।"
4 of 5
अनुपम खेर और किरण खेर
- फोटो : इंस्टाग्राम@kirronkhermp
जब उनसे पूछा गया कि किरण के बारे में उन्हें सबसे ज्यादा क्या पसंद है, तो अनुपम ने कहा, "वह सबसे ईमानदार इंसान हैं। वह बिंदास, ईमानदार, खूबसूरत, देखभाल करने वाली और उनका स्वभाव बहुत अच्छा है। हम अच्छे दोस्त थे और वह दोस्ती प्यार में बदल गई और फिर शादी में बदल गई।"
5 of 5
बेटे सिकंदर के साथ किरण खेर
- फोटो : इंस्टाग्राम@kirronkhermp
किरण की शादी पहले बिजनेसमैन गौतम बेरी से हुई थी। किरण और गौतम को एक बेटा सिकंदर हुआ। उनकी शादी लंबे समय तक नहीं चल पाई और उनका तलाक हो गया। सिकंदर चार साल का थे, जब अनुपम और किरण ने एक-दूसरे से शादी की। शादी के बाद अनुपम ने किरण खेर के बेटे सिकंदर को गोद लिया और उसे अपना सरनेम दिया।
Lynda Obst Dies: लिंडा ऑब्स्ट ने 74 साल की उम्र में ली अंतिम सास, इंटरस्टेलर जैसी फिल्मों का किया निर्माण