अभिनेता अली फजल द्वारा अभिनीत हिट वेब सीरीज 'मिर्जापुर' का तीसरा सीजन रिलीज होने में अब बस चंद दिन बचे हुए है। 5 जुलाई, 2024 को 'मिर्जापुर 3' के रिलीज होते ही दर्शकों का लंबा इंतजार खत्म हो जाएगा। इस सीरीज में अली फजल गुड्डू पंडित का किरदार अदा कर रहे हैं। उनके इस रोल को दर्शकों ने खूब पसंद किया है और अब लोग उन्हें इसी नाम से बुलाने लगे हैं।
2 of 5
अली फजल
- फोटो : इंस्टाग्राम @alifazal9
लखनऊ में पैदा हुए अली फजल ने अपने अभिनय करियर की शुरूआत छोटी-छोटी भूमिकाओं से की थी। अली के बारे में कहा जाता है कि वो अच्छे गिटारिस्ट है। '3 इडियट्स' में उन्होंने जॉय का रोल किया था, जिसके मिलने की कहानी भी काफी रोचक है। एक बार निर्देशक राजकुमार हिरानी ने अली को स्टेज शो में परफॉर्म करते हुए देखा था और उसी के बाद अपनी फिल्म में काम करने का ऑफर दे दिया था।
3 of 5
अली फजल
- फोटो : इंस्टाग्राम @alifazal9
आज अली फजल के करियर की सीमा केवल बॉलीवुड तक ही सीमित नहीं है, बल्कि वो हॉलीवुड में भी नाम कमा चुके हैं। अली हॉलीवुड फिल्म 'फास्ट एंड फ्यूरियस 7', 'विक्टोरिया एंड अब्दुल' और 'डैथ ऑन द नील' में भी काम कर चुके हैं, लेकिन ‘मिर्जापुर’ ने उन्हें असली पहचान दिलाने का काम किया। उनके पास टीवी सीरीज 'होमलैंड' में भी काम करने का ऑफर आया था, जिसे उन्होंने 'खामोशियां' फिल्म के लिए ठुकरा दिया था।
4 of 5
अली फजल
- फोटो : इंस्टाग्राम @alifazal9
बहुत कम लोग जानते होंगे कि अली फजल को पहले मुन्ना भैया का रोल ऑफर किया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अली ने मिर्जापुर की स्क्रिप्ट पढ़ी तो उनके मन को गुड्डू पंडित का किरदार भा गया था। अली ने तारीख ना होने का बहाना बनाकर काम करने से मना कर दिया था। हालांकि, बाद में जब उनके पास फोन आया तो उन्होंने अपनी बात रखते हुए कहा कि वो गुड्डू भैया का किरदार करना चाहते हैं और आखिरकार बात बन ही गई। बता दें कि 'मिर्जापुर 2' में मुन्ना भैया की मौत हो जाती है। अगर, अली फजल वही किरदार करते तो उनका काम वहीं खत्म हो जाता।
5 of 5
अली फजल
- फोटो : इंस्टाग्राम @alifazal9
'मिर्जापुर' सीरीज के पहले सीजन में गुड्डू पंडित का किरदार बॉडी बिल्डिंग करते हुए नजर आता है और अपनी मेहनत के दम पर मिस्टर पूर्वांचल का खिताब भी जीतता है। दिलचस्प बात यह है कि अली फजल, जब स्कूल में पढ़ा करते थे तो वो एक बढ़िया एथलीट थे। फुटबॉल और बास्केटबॉल उनके पसंदीदा खेल थे। मालूम हो कि अली फजल और उनकी पत्नी प्रोडक्शन कंपनी पुशिंग बटन स्टूडियो के भी मालिक हैं।