फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

कौन हैं गुंजन सक्सेना, कारगिल युद्ध की इस जांबाज पर बन रही है फिल्म, सामने आया पोस्टर

Thu, 29 Aug 2019 01:43 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया Updated Thu, 29 Aug 2019 01:43 PM IST
विज्ञापन
Who is Gunjan Saxena Flight Lieutenant, Janhvi Kapoor Film The Kargil Girl Poster Out
गुंजन सक्सेना - द कारगिल गर्ल - फोटो : twitter

कुछ महीनों बाद आपके सामने एक फिल्म आने वाली है जिसका नाम है - 'द कारगिल गर्ल'। गुरुवार को इस फिल्म के दो पोस्टर जारी किए गए। यह फिल्म देश की एक रियल लाइफ हीरो के जीवन पर आधारित है। उस हीरो का नाम है गुंजन सक्सेना। फिल्म में गुंजन का किरदार जान्हवी कपूर निभा रही हैं।



सावल ये है कि गुंजन सक्सेना हैं कौन?उन्होंने ऐसा क्या किया जिसके कारण उनके जीवन पर फिल्म बन रही है? इन सवालों के जवाब हम आपको आगे बता रहे हैं।

Who is Gunjan Saxena Flight Lieutenant, Janhvi Kapoor Film The Kargil Girl Poster Out
गुंजन सक्सेना - द कारगिल गर्ल - फोटो : twitter

गुंजन सक्सेना भारतीय वायुसेना में फ्लाइट लेफ्टिनेंट रह चुकी हैं। अभी उनकी उम्र करीब 44 साल है और वह भारतीय वायुसेना से सेवानिवृत्त हो चुकी हैं। गुंजन सक्सेना को कारगिल गर्ल के नाम से भी जाना जाता है। आगे पढ़ें, उन्हें क्यों ये नाम दिया गया?

Who is Gunjan Saxena Flight Lieutenant, Janhvi Kapoor Film The Kargil Girl Poster Out
को-पायलट श्रीविद्या के साथ गुंजन सक्सेना - फोटो : twitter

साल 1999 में जब कारगिल युद्ध हुआ, तब गुंजन उस युद्ध के क्षेत्र में जाने वाली पहली महिला कॉम्बैट एविएटर थीं। उनके साथ लेफ्टिनेंट श्रीविद्या राजन भी थीं। ये दोनों कारगिल युद्ध क्षेत्र में उड़ान भरने वाली पहली महिला वायुसेना अधिकारी हैं। 

आगे पढ़ें, उन्हें क्या जिम्मेदारी दी गई थी?

विज्ञापन
विज्ञापन
Who is Gunjan Saxena Flight Lieutenant, Janhvi Kapoor Film The Kargil Girl Poster Out
गुंजन सक्सेना - द कारगिल गर्ल - फोटो : twitter

कारगिल युद्ध के दौरान गुंजन सक्सेना को घायलों को बचाने की जिम्मेदारी दी गई थी। गुंजन सक्सेना और उनकी साथी श्रीविद्या की पोस्टिंग कश्मीर के उस इलाके में थी जहां पाकिस्तानी सैनिक भारत के सैनिकों पर हमला कर रहे थे। गुंजन सक्सेना ने बिना घबराए और बिना किसी हथियार के कई जवानों को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया। इस बहादुरी के लिए गुंजन सक्सेना को शौर्य पुरस्कार से भी नवाजा जा चुका है।

विज्ञापन
Who is Gunjan Saxena Flight Lieutenant, Janhvi Kapoor Film The Kargil Girl Poster Out
गुंजन सक्सेना - द कारगिल गर्ल - फोटो : twitter

गुंजन ने दिल्ली विश्वविद्यालय के हंसराज कॉलेज से अपनी पढ़ाई पूरी की। ग्रेजुएशन के दौरान ही उन्होंने दिल्ली में सफदरगंज फ्लाइंग क्लब ज्वाइन कर लिया था। उसी वक्त से उन्होंने उड़ान भरने के बेसिक्स सीखना शुरू कर दिया था। बाद  में उन्होंने SSB परीक्षा पास की और भारयीय वायुसेना ज्वॉइन किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed