फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

कौन हैं शालिजा धामी, जो बनीं देश की पहली महिला फ्लाइट कमांडर

Wed, 28 Aug 2019 10:44 AM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया Updated Wed, 28 Aug 2019 10:44 AM IST
सार

  • फ्लाइट कमांडर बनने वाली देश की पहली महिला वायुसेना अधिकारी बनीं शालिजा धामी
  • शालिजा को मिलेगा स्थाई कमीशन

विज्ञापन
Know Shaliza Dhami who became first women officer flight commander in Indian Airforce
शालिजा धामी - फोटो : Facebook

देश की एक बेटी ने फिर साबित कर दिखाया है कि जमीं से लेकर आसमान तक वो किसी का भी मुकाबला कर सकती हैं। इस बार महिलाओं के नाम ये गौरव दिलाने का श्रेय जाता है शालिजा धामी को। शालिजा फ्लाइट कमांडकर बनी हैं। इसके साथ ही वह फ्लाइट कमांडर बनने वाली देश की पहली महिला वायुसेना अधिकारी बन गई हैं।



लेकिन क्या आप इससे ज्यादा शालिजा धामी के बारे में जानते हैं? कौन है यह महिला? कहां की रहने वाली हैं और कितनी बहादुर हैं? क्या होता है फ्लाइट कमांडर का पद? इन सभी सवालों के जवाब हम आपको आगे बता रहे हैं।

Know Shaliza Dhami who became first women officer flight commander in Indian Airforce
शालिजा धामी - फोटो : Facebook

शालिजा धामी एक विंग कमांडर हैं जो पिछले 15 सालों से भारतीय वायुसेना का हिस्सा बन कर देश की सेवा कर रही हैं। अब उन्हें उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में हिंडन एयरबेस पर चेतक हेलीकॉप्टर यूनिट में फ्लाइट कमांडर का पद संभालने की जिम्मेदारी दी गई है।

बता दें कि फ्लाइट कमांडर वायुसेना में पहली प्रमुख लीडरशिप पोजिशन होती है।

Know Shaliza Dhami who became first women officer flight commander in Indian Airforce
शालिजा धामी अन्य महिला पायलट्स के साथ - फोटो : Facebook

भारतीय वायुसेना में अपने 15 साल के करियर में शालिजा चेतक और चीता हेलीकॉप्टर्स उड़ाती रही हैं। उनके नाम कई रिकॉर्ड्स दर्ज हैं। वह चेतक और चीता हेलीकॉप्टर्स के लिए वह भारतीय वायुसेना की पहली महिला योग्य फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर भी हैं।

इतना ही नहीं, शालिजा धामी वायुसेना की पहली महिला अधिकारी हैं, जिन्हें लंबे कार्यकाल के लिए फ्लाइंग ब्रांच में स्थाई कमीशन दिया जाएगा। उन्हें 2300 घंटे तक उड़ान भरने का अनुभव है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Know Shaliza Dhami who became first women officer flight commander in Indian Airforce
शालिजा धामी - फोटो : Facebook

शालिजा पंजाब के लुधियाना की रहने वाली हैं। वहीं उनकी पढ़ाई भी पूरी हुई है। उनका एक बेटा भी है जिसकी उम्र करीब 9 साल है। शालिजा बताती हैं कि वह बचपन से ही पायलट बनना चाहती थीं। उन्होंने अपना यह सपना पूरा किया।

शालिजा को जिस हेलीकॉप्टर (चेतक) को उड़ाने की जिम्मेदारी दी गई है वह एक लाइट यूटिलिटी हेलीकॉप्टर है, जिसमें 6 पैसेंजर बैठ सकते हैं। इसकी अधिकतम स्पीड 220 किमी प्रति घंटा है।

आगे पढ़ें, पहली बार वायुसेना में कब शामिल हुईं महिलाएं

विज्ञापन
Know Shaliza Dhami who became first women officer flight commander in Indian Airforce
शालिजा धामी - फोटो : Facebook

पहली बार साल 1994 में भारतीय वायुसेना में महिलाओं को शामिल किया गया था। लेकिन तब उन्हें नॉन कॉम्बैट रोल दिया गया था। समय के साथ महिलाओं ने अपने अधिकार के लिए संघर्ष किया और कॉम्बैट रोल हासिल किए।

बता दें कि दिल्ली हाईकोर्ट में चली लंबी कानूनी लड़ाई के बाद भारतीय वायुसेना में महिला अधिकारियों को पुरुषों के समकक्ष स्थाई कमीशन पाने का अधिकार मिला है।

ये भी पढ़ें : कौन थीं देश की पहली महिला डीजीपी, कहां से की पढ़ाई, पूरा देश देख चुका है इनकी कहानी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed