पश्चिम बंगाल कॉलेज सेवा आयोग द्वारा SET 2019 परीक्षा के लिए जारी नोटिफिकेशन के अनुसार आवेदन करने की आज अंतिम तिथि है। वे उम्मीदवार जो अभी तक इस परीक्षा के लिए आवेदन नहीं कर सके हैं, उनके पास अब भी एक मौका है। वे आज ही आधिकारिक वेबसाइट या आगे दिए गए लिंक के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। उम्मीदवार आगे दी गई अधिसूचना से परीक्षा संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी, महत्वपूर्ण तिथियां, पात्रता मानदंड और आवेदन प्रक्रिया के विषय में जान सकते हैं।
WB SET 2019: आवेदन करने का अंतिम मौका आज, यहां है पूरी जानकारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महत्वपूर्ण तिथियां :
- आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तिथि : 02 सितंबर, 2019
- आवेदन और ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि : 30 सितंबर, 2019
- ऑफलाइन माध्यम से शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि : 15 अक्तूबर, 2019
- परीक्षा की तिथि : 19 जनवरी, 2020
आयु सीमा :
WB SET 2019 परीक्षा के लिए कोई अधिकतम आयु सीमा निर्धारित नहीं है।
शैक्षिक योग्यता :
उम्मीदवारों की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता किसी मान्यता प्राप्त कॉलेज / विश्वविद्यालय से न्यूनतम 55% अंकों के साथ मास्टर डिग्री प्राप्त होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए आगे दी गई नोटिफिकेशन देखें।
आवेदन शुल्क :
सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 1000 रुपये
ओबीसी और ईडब्लूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 500 रुपये
एससी, एसटी, पीडब्लूडी और ट्रांसजेंडर के लिए 250 रुपये
WB SET 2019 परीक्षा के बारे में :
पश्चिम बंगाल राज्य पात्रता परीक्षा (SET) पश्चिम बंगाल कॉलेज सेवा आयोग द्वारा आयोजित एक पात्रता परीक्षा है। परीक्षा सिर्फ पश्चिम बंगाल के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में सहायक प्रोफेसर के पद के लिए उम्मीदवारों की स्क्रीनिंग के लिए आयोजित की जाती है। परीक्षा 30 अलग-अलग विषयों के लिए आयोजित की जाती है।
ये भी पढ़ें : 12वीं पास के लिए निकली बंपर भर्तियां, पटवरी के पदों पर आज ही करें आवेदन
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
ऑफिशियल नोटिफिकेशन को डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X