आज के समय में यह नहीं कहा जा सकता है कि महिलाएं किसी से भी पीछे हैं। महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ रही हैं। आज की महिलाएं घर की चारदीवारी तक ही सीमित नहीं रह गयी हैं, बल्कि वह अंतरिक्ष में भी अपनी सफलता के झंडे गाड़ रही हैं।
करियर के इन क्षेत्रों में फ्रेशर भी बन जाते हैं अनुभवी, काम कम और इनकम ज्यादा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एयर होस्टेस के तौर पर चमकाएं अपना करियर:
यह प्रोफेशन महिलाओं के बीच सबसे लोकप्रिय है। आजकल अगर आपको लोगों से बातें करना अच्छा लगता है और आप अपनी पर्सनैलिटी से किसी को भी मोहित कर लेती हैं तो यह करियर आपके लिए ही है। एक एयर होस्टेस के तौर पर आपको देश के कई शहरों और अलग-अलग देशों की यात्रा करनी होती है। अगर आप इस क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहती हैं तो इसके लिए आपके अंदर 100 प्रतिशत प्रतिबद्धता, समर्पण के साथ-साथ साहस की भी जरूरत होगी।
आवश्यक योग्यता:
भारत में कई संस्थान महिलाओं को डिप्लोमा और शॉर्ट टर्म के कोर्स और ट्रेनिंग प्रोग्राम करवाते हैं। एयर होस्टेस बनने के लिए आपकी लंबाई 157.5 सेमी, 19-25 साल के बीच उम्र होनी चाहिए। कई जगहों पर 12वीं के बाद भी एयर होस्टेस की ट्रेनिंग करवाई जाती है, जबकि कुछ जगहों पर ग्रेजुएशन की डिग्री जरूरी होती है।
प्रमुख संस्थान:
भारत में वैसे तो कई जगहों पर एयर होस्टेस की ट्रेनिंग करवाई जाती है, लेकिन हम आपको कुछ प्रमुख संस्थानों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां से आप यह कोर्स कर सकती हैं।
• वाईएमसीए, नई दिल्ली
• स्काईलाइन एजुकेशनल इंस्टीट्यूट, हौज खास, नई दिल्ली
• फकफिन इंस्टीट्यूट ऑफ एयर होस्टेस ट्रेनिंग, नई दिल्ली
नोट:
यहां से कोर्स करने के बाद आसानी से आप किसी भी एयरलाइन में एयर होस्टेस के तौर पर काम कर सकती हैं।
एडवरटाइजिंग में करियर:
एडवरटाइजिंग में करियर आज के समय में एडवरटाइजिंग एक तेजी से उभरता हुआ प्रोफेशन है। इस क्षेत्र में काम करके आप एक विशेष पहचान भी बना सकती हैं। एडवरटाइजिंग में करियर बनाने के लिए आपके अंदर लोगों को लुभाने की काबिलियत होनी चाहिए। यह पूरी तरह से क्रिएटिव फील्ड है।
आवश्यक योग्यता:
बैचलर स्तर पर कोर्स में दाखिले लेने के लिए आपके पास 12वीं की डिग्री होना जरुरी है जबकि पगी कोर्स में दाखिले के लिए बैचलर डिग्री होना जरुरी है, बहुत से संसथान इसमें पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करते है ,एडवरटाइजिंग की पढाई करने के बाद आप आसानी से किसी भी एडवरटाइजिंग एजेंसी, रेडियों चैनल ,मिडिया हॉउस ,ई- कॉमर्स स्टोर ,एफएमसीजी कंपनी में नौकरी कर सकतीं है, इस क्षेत्र में अच्छी सैलरी के साथ मान-सम्मान और पहचान भी मिलती है।
प्रमुख संस्थान :
- इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्यूनिकेशन (आईआईएमसी), नई दिल्ली
- केसी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट, मुंबई
- मुद्रा इंस्टीट्यूट ऑफ कम्यूनिकेशन, अहमदाबाद
- सेंट जेवियर्स कॉलेज ऑफ कम्युनिकेशन, मुंबई
फैशन डिजाइनिंग :
इसे महिलाओं के लिए सबसे बेहतर करियर ऑप्शन के रूप में देखा जाता है। आज के समय में हर किसी को तरह-तरह के फैशनेबल कपड़े पहनने का शौक है। ऐसे में फैशन डिजाइनर की मांग बढ़ जाती है।
आवश्यक योग्यता:
फैशन डिजाइनिंग का कोर्स करने के लिए आपके पास 12वीं की डिग्री होनी आवश्यक है। इसके बाद आप फैशन डिजाइनिंग में आसानी से बैचलर डिग्री कोर्स कर सकती हैं।
प्रमुख संस्थान :
- सीईपीजेड इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी, मुंबई
- जेडी इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी
- नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन डिजाइन, कोलकाता
- नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी, (दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, गांधीनगर)
नोटः
अगर आपके पास बेहतर क्षमता है तो आप इस फील्ड में सफलता की ऊंचाइयां चढ़ सकती हैं। इस कोर्स को करने के बाद आप किसी भी कंपनी में फैशन डिजाइनर के तौर पर काम कर सकती हैं।
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X