उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) ने दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं के तारीखों की घोषणा कर दी है। दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन मई में कराया जाएगा। वहीं, दसवीं व बारहवीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं अप्रैल में आयोजित होंगी। आइए दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं के बारे में विस्तार से जानते हैं..
जानिए, कब से होंगी उत्तराखंड बोर्ड की दसवीं-बारहवीं की परीक्षाएं?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
4 मई से आयोजित होंगी बोर्ड परीक्षाएं
दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं 4 मई से लेकर 22 मई तक होंगी। इस बात की जानकारी सूबे के शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने दी है। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की लिखित परीक्षाएं 4 मई से लेकर 22 मई तक होंगी।
इसे भी पढ़ें-IAF AFCAT : वायुसेना की प्रवेश परीक्षा 20-21 को होगी, यहां से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
अप्रैल में होंगी प्रैक्टिकल परीक्षाएं
शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने बताया कि सूबे के दसवीं और बारहवीं कक्षा की प्रैक्टिकल परीक्षाएं अप्रैल से होंगी। बारहवीं कक्षा की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 3 अप्रैल से लेकर 25 अप्रैल तक और दसवीं कक्षा की प्रैक्टिकल परीक्षाएं भी 3 अप्रैल से 25 अप्रैल तक होंगी। दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं सुबह 8:00 बजे से 11:00 बजे तक और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं दोपहर 2:00 बजे से 5:00 बजे तक होंगी।
इसे भी पढ़ें-IBPS: आईबीपीएस क्लर्क मेन एडमिट कार्ड 2020 जारी, ये रहा डायरेक्ट लिंक
शिक्षा मंत्री ने बताया कि 23 मई से 29 मई तक लिखित उत्तर पुस्तिकाएं उप संकलन केंद्रों द्वारा मुख्य संकलन केंद्र पर जमा की जाएंगी। जबकि दसवीं और बारहवीं कक्षा की लिखित उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य 1 जून से 15 जून तक होगा। वहीं रिजल्ट की घोषणा भी
16 जून से 15 जुलाई के बीच कर दी जाएगी।
कमेंट
कमेंट X