फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   IAF AFCAT Admit Card Released, Download direct form here Air force Common Admission Test

IAF AFCAT : वायुसेना की प्रवेश परीक्षा 20-21 को होगी, यहां से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड 

Sun, 07 Feb 2021 06:06 PM IST
Devesh Devesh एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Devesh Devesh Updated Sun, 07 Feb 2021 06:06 PM IST
विज्ञापन
IAF AFCAT Admit Card Released, Download direct form here Air force Common Admission Test
भारतीय वायु सेना - फोटो : अमर उजाला

भारतीय वायुसेना की सामान्य प्रवेश परीक्षा यानी AFCAT का आयोजन 20 और 21 फरवरी, 2021 को किया जा रहा है। इस परीक्षा के लिए भारतीय वायु सेना ने सामान्य प्रवेश परीक्षा AFCAT 01/2021 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। आवेदन करने वाले सभी अभ्यर्थी वायु सेना की अधिकारिक वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन


AFCAT 1/2021 परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की सहायता के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जारी एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के लिए सीधा लिंक यहां दिया गया है। बता दें कि परीक्षा 20 और 21 फरवरी 2021 को आयोजित होने वाली हैं। परीक्षा में फ्लाइंग एंड ग्राउंड ड्यूटी (तकनीकी और गैर-तकनीकी श्रेणी) में अधिकारियों के पद के लिए इच्छुक उम्मीदवार परीक्षा में भाग लेंगे। वायुसेना का कॉमन एडमिशन टेस्ट दो घंटे की अवधि की लिखित परीक्षा है।

विज्ञापन

वायुसेना कॉमन एडमिशन टेस्ट में 100 प्रश्न होते हैं और प्रत्येक प्रश्न 03 अंक का होता है। इस प्रकार प्रत्येक सही उत्तर के लिए एक उम्मीदवार को 03 अंक मिलते हैं। जबकि, प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक अंक काटा जाएगा। हालांकि, किसी प्रश्न को रिक्त छोड़ने पर कोई अंक नहीं मिलता। परीक्षा में विविध प्रकार के सवाल पूछे जाते हैं। इनमें करंट अफेयर्स, गणित, रीजनिंग, अंग्रेजी, इतिहास, भूगोल, विज्ञान, राज्य तंत्र और अर्थव्यवस्था आदि से जुड़े सवाल होते हैं। लिखित परीक्षा के परिणाम के आधार पर कट ऑफ तय की जाती है। कट ऑफ के आधार पर उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाता है।  

ऐसे करें अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड 

  • वायु सेना कॉमन एडमिशन टेस्ट की आधिकारिक वेबसाइट afcat.cdac.in पर जाएं 
  • मेनू बार पर कैंडिडेट लॉग इन सेक्शन को स्क्रॉल करें 
  • लॉगिन विंडो में प्रवेश करने के लिए AFCAT 01/2021 CYCLE पर क्लिक करें
  • या आप यहां लिंक AFCAT एडमिट कार्ड 2021 पर क्लिक करें  
  • पंजीकरण के समय दर्ज की गई ई-मेल आईडी और पासवर्ड डालें 
  • कैप्चा कोड दर्ज करें  
  • AFCAT एडमिट कार्ड 2021 को चेक करें और डाउनलोड करें
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed