School Reopening : अभिभावकों के लिए यह खबर बेहद अहम हैं। कई राज्यों में बोर्ड परीक्षा वाली कक्षाओं के लिए स्कूल पहले ही खोल दिए गए हैं। अब इन चार राज्यों में अन्य कक्षाओं के लिए भी स्कूल सोमवार से खुल गए हैं। कोरोना महामारी के धीमे पड़ते प्रभाव के बाद अब अनलॉक प्रक्रिया चरम पर है। देश में महामारी के प्रकोप की शुरुआत के वक्त ही देशव्यापी लॉकडाउन लागू कर स्कूल बंद कर दिए गए थे। अब धीरे-धीरे चरणबद्ध प्रक्रिया के माध्यम से खोला जा रहा है। इस दौरान छात्रों, शिक्षकों और स्कूल प्रबंधन को कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करना अनिवार्य होगा।
School Reopening: अभिभावक ध्यान दें, आज से इन राज्यों में खुल गए हैं स्कूल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान में उच्च प्राथमिक स्कूल कल से खुलेंगे
राजस्थान सरकार ने राज्य में उच्च प्राथमिक स्तर के स्कूल पुन: खोलने के लिए स्वीकृति दे दी है। राज्य में कोविड-19 संबंधित दिशा-निर्देशों के तहत कक्षा 06 से 08 के लिए स्कूलों को फिर से खोला जाएगा। स्कूल सोमवार से खुल जाएंगे। साथ ही साथ प्रथम वर्ष और द्वितीय वर्ष के छात्रों के लिए सोमवार से कॉलेज भी खुल जाएंगे। हालांकि, फिलहाल स्कूल और कॉलेज की कक्षाओं में 50 फीसदी क्षमता रखनी होगी। बता दें कि राज्य में कक्षा 9 से 12वीं तक के लिए स्कूल और अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए कॉलेज पहले ही खुल चुके हैं।
बिहार में कक्षा 6 से 8वीं के स्कूल खुलेंगे
बिहार राज्य में कक्षा 06 से 08 तक के लिए स्कूल सोमवार से खोले जा रहे हैं। जबकि प्राथमिक कक्षाओं यानी कक्षा 01 से 05 के छात्रों के लिए स्कूल 01 मार्च से खोले जाएंगे। स्कूल खुलने के बाद सरकार की ओर से छात्रों और अध्यापकों एवं अन्य स्टाफ सदस्यों के रैंडम सैंपलिंग के जरिये कोरोना जांच भी कराई जाएगी। गौरतलब है कि राज्य में बोर्ड परीक्षाओं वाले छात्रों के लिए स्कूल पहले ही खुल चुके हैं। साथ ही 01 फरवरी से राज्य में 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं भी चल रही हैं।
ओडिशा में कक्षा 9 से 11 के लिए खुलेंगे स्कूल
ओडिशा सरकार ने राज्य में कक्षा 9 से 11 के छात्रों के लिए स्कूल खोले जाने का निर्णय किया है। राज्य में इन कक्षाओं के लिए स्कूल सोमवार से खुलेंगे। इनमें कक्षाएं सप्ताह में छह दिन होंगी। कक्षाओं का समय प्रात: 8:30 से 10:30 बजे के बीच आयोजित की जाएंगी। इस दो घंटे की अवधि में सामूहिक प्रार्थना सत्र या खेल गतिविधियों का आयोजन नहीं होगा। वहीं, कोरोना दिशा-निर्देशों का सख्ती पूर्वक अनुसरण किया जाएगा। बता दें कि राज्य में कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए स्कूल पिछले महीने से खुल चुके हैं।
उत्तराखंड में कक्षा 6 से 11 के लिए स्कूल खुलेंगे
देवभूमि उत्तराखंड राज्य में सोमवार, आठ फरवरी से कक्षा 6 से 11 के लिए स्कूल खुलने जा रहे हैं। यहां कक्षा 10वीं और 12वीं के स्कूल नवंबर 2020 में शुरू हो गए थे। सोमवार से स्कूल कक्षा 6 से 11 के लिए भी खुलेंगे। वहीं, कोरोना संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए कक्षाएं शुरू की जाएंगी। इस संबंध में राज्य सरकार ने हर स्कूल को एक नोडल ऑफिसर रखने का निर्देश दिया है। नोडल ऑफिसर यह सुनिश्चित करेंगे कि क्लासेज की साफ-सफाई और सैनिटाइजेशन बेहतरी से हो।
कमेंट
कमेंट X