Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Board Practical Exams 2027 to Begin on January 11 in Two Phases

यूपी बोर्ड: दो चरणों में होंगी हाईस्कूल और इंटर की प्रायोगिक परीक्षाएं, पहला चरण 11 जनवरी से शुरू होगा

Mon, 23 Nov 2026 07:38 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Mon, 23 Nov 2026 07:38 PM IST
सार

यूपी बोर्ड की 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट प्रायोगिक परीक्षाएं 11 से 28 जनवरी तक दो चरणों में होंगी। बोर्ड ने मंडलवार कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षाओं की निगरानी सीसीटीवी से की जाएगी। जानें किस मंडल में कब परीक्षा होगी...
 

विज्ञापन
UP Board Practical Exams 2027 to Begin on January 11 in Two Phases
UP Board Practical Exams 2027 - फोटो : AI Generated

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने वर्ष 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की प्रायोगिक परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षाएं दो चरणों में आयोजित की जाएंगी। पहला चरण 11 से 19 जनवरी 2027 तक और दूसरा चरण 20 से 28 जनवरी 2027 तक चलेगा। परीक्षाएं निर्धारित मंडलों के अंतर्गत आने वाले जिलों में आयोजित होंगी।

विज्ञापन

किस मंडल में कब होंगी परीक्षाएं?

बोर्ड की ओर से जारी कार्यक्रम के मुताबिक, पहले चरण में इन मंडलों में प्रायोगिक परीक्षाएं होंगी:

  • 11 से 19 जनवरी 2027 (पहला चरण): आगरा, सहारनपुर, बरेली, लखनऊ, झांसी, चित्रकूट, अयोध्या, आजमगढ़, देवीपाटन और बस्ती मंडल
  • विज्ञापन
  • 20 से 28 जनवरी 2027 (दूसरा चरण): अलीगढ़, मेरठ, मुरादाबाद, कानपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, वाराणसी और गोरखपुर मंडल
  • विज्ञापन
    विज्ञापन

 

सीसीटीवी की निगरानी में होंगी परीक्षाएं

परिषद ने प्रायोगिक परीक्षाओं की शुचिता बनाए रखने के लिए सभी प्रधानाचार्यों को परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में परीक्षाएं कराने के निर्देश दिए हैं। परीक्षाओं की रिकॉर्डिंग सुरक्षित रखी जाएगी, ताकि जरूरत पड़ने पर उसे उपलब्ध कराया जा सके। प्रायोगिक परीक्षाओं से जुड़ी अन्य जानकारी और परीक्षकों की नियुक्ति आदि की सूचना परिषद के संबंधित क्षेत्रीय कार्यालयों से प्राप्त की जा सकेगी।


आधिकारिक नोटिस देखें:
Image

हाईस्कूल की प्रायोगिक परीक्षाओं का क्या है नियम?

हाईस्कूल स्तर पर विज्ञान और गृह विज्ञान विषयों को छोड़कर अन्य विषयों की प्रायोगिक परीक्षाएं पिछले वर्ष की तरह विद्यालय स्तर पर आंतरिक मूल्यांकन यानी प्रोजेक्ट कार्य के आधार पर कराई जाएंगी। विज्ञान और गृह विज्ञान विषयों की प्रायोगिक परीक्षाएं बोर्ड की ओर से निर्धारित केंद्रों पर आयोजित होंगी। व्यक्तिगत परीक्षार्थियों को अपने अग्रसारण केंद्र के प्रधानाचार्य से संपर्क कर परीक्षा में शामिल होना होगा।

आंतरिक मूल्यांकन के अंक कब होंगे अपलोड?

हाईस्कूल के विज्ञान और गृह विज्ञान को छोड़कर अन्य विषयों के आंतरिक मूल्यांकन के अंक विद्यालय के प्रधानाचार्य परिषद की वेबसाइट upmsp.edu.in पर ऑनलाइन अपलोड करेंगे। नैतिक शिक्षा, योग, खेल और शारीरिक शिक्षा के अंक भी अपलोड किए जाएंगे। इंटरमीडिएट में नैतिक शिक्षा, योग, खेल और शारीरिक शिक्षा के प्राप्तांक भी इसी माध्यम से भेजे जाएंगे। बोर्ड के अनुसार, अंक अपलोड करने के लिए वेबसाइट 1 जनवरी 2027 से सक्रिय हो जाएगी।

प्री-बोर्ड और वार्षिक परीक्षाएं कब होंगी?

परिषद ने विद्यालय स्तर पर होने वाली प्री-बोर्ड और वार्षिक परीक्षाओं का कार्यक्रम भी बताया है।

  • प्री-बोर्ड प्रायोगिक परीक्षाएं: दिसंबर 2026 के अंतिम सप्ताह में विद्यालय के प्रधानाचार्य कराएंगे।
  • कक्षा 10 और 12 की प्री-बोर्ड लिखित परीक्षाएं: जनवरी 2027 के पहले सप्ताह में होंगी।
  • कक्षा 9 और 11 की वार्षिक परीक्षाएं: जनवरी 2027 के दूसरे और तीसरे सप्ताह में आयोजित की जाएंगी।

इन सभी परीक्षाओं का आयोजन विद्यालय स्तर पर प्रधानाचार्यों की ओर से कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed