{"_id":"5ccd3733bdec220770316245","slug":"up-board-cbse-board-2019-know-about-compartment-process","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP Board 12वीं के छात्र नहीं दे पाएंगे कंपार्टमेंट परीक्षा, CBSE के छात्रों के लिए भी है बड़ी खबर","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
UP Board 12वीं के छात्र नहीं दे पाएंगे कंपार्टमेंट परीक्षा, CBSE के छात्रों के लिए भी है बड़ी खबर
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Garima Garg
Updated Sat, 04 May 2019 12:53 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
यूपी बोर्ड और सीबीएसई की परीक्षाओं में एक विषय में फेल होने वाले या किसी पेपर में कम नंबर हासिल करने वाले विद्यार्थियों को निराश होने की जरूरत नहीं है। बोर्ड ने परीक्षा परिणाम जारी करने के बाद से ही अंक सुधार, कंपार्टमेंट और स्क्रूटनी के लिए आवेदन की तिथियों का एलान करने के साथ ही शुल्क भी निर्धारित कर दिया है। विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
2 of 5
यूपी बोर्ड की ओर से जारी कार्यक्रम के मुताबिक हाईस्कूल के विद्यार्थी अंक सुधार और कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए 5 मई से 31 मई तक आवेदन कर सकते हैं। विद्यार्थियों को पंजीकृत विद्यालय के प्रधानाचार्य से संपर्क स्थापित कर परिषद की वेबसाइट (upmsp.edu.in) पर आवेदन करना होगा।
3 of 5
इसके लिए 256 रुपये शुल्क, एक प्रार्थना पत्र के साथ अंकपत्र की छायाप्रति प्रधानाचार्य के पास जमा करनी होगी। वहीं प्रयोगात्मक परीक्षाएं संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य की निगरानी में 21 से 31 मई के बीच होंगी। इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों को कंपार्टमेंट का मौका तो नहीं मिलेगा मगर वे स्क्रूटनी के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बोर्ड ने इस बार आवेदन की फीस को भी पांच गुना बढ़ा दिया है। पहले ये 100 रुपये प्रति विषय हुआ करती थी, मगर इस वर्ष से इसे 500 रुपये प्रतिवर्ष कर दिया गया है।
विज्ञापन
5 of 5
सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए विद्यार्थी कंपार्टमेंट के लिए 24 मई से आवेदन कर सकते हैं। वहीं अंकों की जांच के लिए बोर्ड के पास 4 से 8 मई के बीच आवेदन कर सकते हैं। परीक्षार्थियों को अंकों की जांच के लिए हर विषय के लिए 500 रुपये शुल्क जमा करना होगा।
बोर्ड की ओर से उत्तर पुस्तिका की फोटोकॉपी देने के लिए ऑनलाइन आवेदन 20 से 21 मई के बीच किया जाएगा। इसके लिए प्रति कॉपी 700 रुपये शुल्क देना होगा। परीक्षार्थियों को अपनी कॉपी के पुर्नमूल्यांकन के लिए 24 से 25 मई के बीच आवेदन करना होगा। इसके लिए 100 रुपये शुल्क जमा करना होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X