फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

UP Board 12वीं के छात्र नहीं दे पाएंगे कंपार्टमेंट परीक्षा, CBSE के छात्रों के लिए भी है बड़ी खबर

Sat, 04 May 2019 12:53 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Garima Garg Updated Sat, 04 May 2019 12:53 PM IST
विज्ञापन
UP Board CBSE Board 2019: know about compartment process
यूपी बोर्ड और सीबीएसई की परीक्षाओं में एक विषय में फेल होने वाले या किसी पेपर में कम नंबर हासिल करने वाले विद्यार्थियों को निराश होने की जरूरत नहीं है। बोर्ड ने परीक्षा परिणाम जारी करने के बाद से ही अंक सुधार, कंपार्टमेंट और स्क्रूटनी के लिए आवेदन की तिथियों का एलान करने के साथ ही शुल्क भी निर्धारित कर दिया है। विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
UP Board CBSE Board 2019: know about compartment process
यूपी बोर्ड की ओर से जारी कार्यक्रम के मुताबिक हाईस्कूल के विद्यार्थी अंक सुधार और कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए 5 मई से 31 मई तक आवेदन कर सकते हैं। विद्यार्थियों को पंजीकृत विद्यालय के प्रधानाचार्य से संपर्क स्थापित कर परिषद की वेबसाइट (upmsp.edu.in) पर आवेदन करना होगा।
UP Board CBSE Board 2019: know about compartment process
इसके लिए 256 रुपये शुल्क, एक प्रार्थना पत्र के साथ अंकपत्र की छायाप्रति प्रधानाचार्य के पास जमा करनी होगी। वहीं प्रयोगात्मक परीक्षाएं संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य की निगरानी में 21 से 31 मई के बीच होंगी। इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों को कंपार्टमेंट का मौका तो नहीं मिलेगा मगर वे स्क्रूटनी के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
UP Board CBSE Board 2019: know about compartment process
बोर्ड ने इस बार आवेदन की फीस को भी पांच गुना बढ़ा दिया है। पहले ये 100 रुपये प्रति विषय हुआ करती थी, मगर इस वर्ष से इसे 500 रुपये प्रतिवर्ष कर दिया गया है।
विज्ञापन
UP Board CBSE Board 2019: know about compartment process
सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए विद्यार्थी कंपार्टमेंट के लिए 24 मई से आवेदन कर सकते हैं। वहीं अंकों की जांच के लिए बोर्ड के पास 4 से 8 मई के बीच आवेदन कर सकते हैं। परीक्षार्थियों को अंकों की जांच के लिए हर विषय के लिए 500 रुपये शुल्क जमा करना होगा।

बोर्ड की ओर से उत्तर पुस्तिका की फोटोकॉपी देने के लिए ऑनलाइन आवेदन 20 से 21 मई के बीच किया जाएगा। इसके लिए प्रति कॉपी 700 रुपये शुल्क देना होगा। परीक्षार्थियों को अपनी कॉपी के पुर्नमूल्यांकन के लिए 24 से 25 मई के बीच आवेदन करना होगा। इसके लिए 100 रुपये शुल्क जमा करना होगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed