फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

उपलब्धि : केंद्रीय शिक्षा मंत्री को मिलेगा यह सम्मान, कोरोना वारियर्स को किया समर्पित

Mon, 17 May 2021 01:22 AM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Mon, 17 May 2021 01:22 AM IST
सार

केंद्रीय मंत्री ने इस सम्मान को वैश्चिक संक्रामक महामारी कोरोना वायरस के संक्रमण के प्रसार को रोकने और कोविड-19 के रोगियों की सेवा में जुटे कोरोना वारियर्स को समर्पित किया है। 

विज्ञापन
Union Education Minister Dr Ramesh Pokhriyal Nishank has been honored with International Invincible Gold Medal 
केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक  - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक को प्रतिष्ठित सम्मान अंतरराष्ट्रीय अजेय स्वर्ण पदक से नवाजा जाएगा। यह सम्मान विश्वव्यापी महर्षि संगठन और विभिन्न महर्षि विश्वविद्यालयों की ओर से दिया जाएगा। इस सम्मान की घोषणा एक दो दिवसीय वर्चुअल समारोह में की गई है। इस अधिवेशन में 110 देशों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया था। केंद्रीय मंत्री ने इस सम्मान को वैश्चिक संक्रामक महामारी कोरोना वायरस के संक्रमण के प्रसार को रोकने और कोविड-19 के रोगियों की सेवा में जुटे कोरोना वारियर्स को समर्पित किया है। 


 

Union Education Minister Dr Ramesh Pokhriyal Nishank has been honored with International Invincible Gold Medal 
रमेश पोखरियाल निशंक (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

असाधारण प्रतिबद्धता और उत्कृष्ट सेवा के लिए चयन
गौरतलब है कि वैश्विक महर्षि महेश योगी संगठन एवं विश्वभर में संचालित महर्षि समूह के विश्वविद्यालयों की ओर से भारत के केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक को प्रतिष्ठित सम्मान अंतरराष्ट्रीय अजेय स्वर्ण पदक के लिए चयनित किया गया है। इस सम्मान की घोषणा करते हुए विश्वव्यापी महर्षि संगठन और विभिन्न महर्षि विश्वविद्यालयों के अध्यक्ष टोनी नाडर ने कहा कि डॉ निशंक को उनके लेखन, सामाजिक और शानदार सार्वजनिक जीवन के माध्यम से मानवता के लिए उनकी असाधारण प्रतिबद्धता और उत्कृष्ट सेवा के लिए चयनित किया गया है।
 

Union Education Minister Dr Ramesh Pokhriyal Nishank has been honored with International Invincible Gold Medal 
रमेश पोखरियाल निशंक - फोटो : ट्विटर

गुरु पूर्णिमा पर प्रदान किया जाएगा सम्मान
चयन समिति ने प्राचीन वैदिक मूल्यों, ज्ञान और पारंपरिक ज्ञान को सबसे वैज्ञानिक तरीके से प्रचारित करने के लिए डॉ निशंक के अथक प्रयासों और महान प्रतिबद्धता की प्रशंसा की। नाडर ने वेद और विश्व शांति कार्यक्रम के माध्यम से विश्व शांति के लिए निरंतर समर्थन और प्रतिबद्धता के लिए डॉ निशंक के प्रयासों की सराहना भी की।
उन्होंने बताया कि औपचारिक रूप से यह पुरस्कार इस वर्ष गुरु पूर्णिमा पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ निशंक को प्रदान किया जाएगा। इस मौके पर नाडर ने सबसे नवीन, रचनात्मक, वैज्ञानिक और समावेशी नई शिक्षा नीति-2020 के लिए शिक्षा मंत्री को बधाई भी दी। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा तैयार की गई नई शिक्षा नीति आधुनिक शिक्षा के आधार के रूप में विश्व स्तर पर मानवीय मूल्यों को स्थापित करने में एक लंबा सफर तय करेगी। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Union Education Minister Dr Ramesh Pokhriyal Nishank has been honored with International Invincible Gold Medal 
रमेश पोखरियाल निशंक - फोटो : एएनआई

डॉ निशंक ने चयन समिति के प्रति आभार जताया
केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ निशंक ने पुरस्कार स्वीकार करते हुए चयन समिति के प्रति आभार जताया है। निशंक ने कहा कि उन्हें बहुत खुशी है कि उनके लेखन, समाज सेवा और जनसेवा को सराहा गया है। उन्होंने कहा कि वह भारतीय पारंपरिक ज्ञान और भारत के शाश्वत जीवन मूल्यों पर वैज्ञानिक अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं ताकि यह मानवता को लाभ पहुंचा सके। शिक्षा नीति पर सकारात्मक विचारों के लिए नाडर को धन्यवाद देते हुए डॉ निशंक ने कहा कि यह नीति न केवल भारत को आने वाली वैश्विक चुनौतियों का सामना करने में मदद करेगी बल्कि आने वाले समय में देश को विश्वगुरु के रूप में स्थापित करेगी।
 

विज्ञापन
Union Education Minister Dr Ramesh Pokhriyal Nishank has been honored with International Invincible Gold Medal 
रमेश पोखरियाल ‘निशंक - फोटो : अमर उजाला

संबोधन के वक्त भावुक हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री 
केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ निशंक ने अपना पुरस्कार उन सभी कोरोना योद्धाओं को समर्पित किया जो इस कठिन समय में कोविड-19 से पीड़ित मरीजों को बचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं। निशंक ने अपने भावुक संबोधन में कहा कि वह अभी-अभी कोविड संक्रमण से बाहर आए हैं। उन्होंने उस कोरोना मरीजों के दर्द को महसूस किया है और हमारे डॉक्टरों, नर्सों, स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के समर्पण, संघर्ष, कर्तव्य, सेवा को करीब से देखा है। उन्होंने कहा, हम अपने कोरोना योद्धाओं के बल पर जरूर जीतेंगे, जो दूसरों की जान बचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डालते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed