फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

बोर्ड परीक्षा 2021 : इस सूबे में 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षाओं को लेकर संशय बरकरार, फैसला जल्द

Sun, 16 May 2021 10:04 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Sun, 16 May 2021 10:04 PM IST
सार

 छात्र और अभिभावक वर्तमान में कोविड-19 स्थिति को ध्यान में रखते हुए अभी भी बोर्ड परीक्षाओं को रद्द करने की मांग पर जोर दे रहे हैं।

विज्ञापन
Decision regarding RBSE Class 10, 12 Board Exams to be announced by govt soon
बोर्ड परीक्षा न्यूज अपडेट - फोटो : Amar Ujala Graphics

देशभर में कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण तेजी से बढ़ रहे मामलों के बीच, कई परीक्षाओं को रद्द किया जा चुका है तो कई अहम परीक्षाओं को कुछ समय के लिए स्थगित किया गया है। राजस्थान में भी संक्रामक वैश्विक महामारी कोविड-19 का प्रकोप चरम है। ऐसे में राज्य में बोर्ड परीक्षाओं के आयोजन को लेकर संशय बरकरार है।


राजस्थान सरकार ने अभी तक राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) की कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के आयोजन या रद्द करने पर कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया है। हालांकि, अधिकारियों द्वारा जल्द ही इस निर्णय की घोषणा किए जाने की उम्मीद है। उधर, छात्र और अभिभावक वर्तमान में कोविड-19 स्थिति को ध्यान में रखते हुए अभी भी बोर्ड परीक्षाओं को रद्द करने की मांग पर जोर दे रहे हैं।
 

Decision regarding RBSE Class 10, 12 Board Exams to be announced by govt soon
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) ने शैक्षणिक सत्र के लिए कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित करने की घोषणा की थी। पिछले महीने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा था कि कोरोना वायरस की दूसरी लहर को देखते हुए, राजस्थान सरकार ने एक महत्वपूर्ण निर्णय किया है। उन्होंने कहा था कि सरकार ने राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर द्वारा मई में आयोजित होने वाली कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है।  

Decision regarding RBSE Class 10, 12 Board Exams to be announced by govt soon
बोर्ड परीक्षा न्यूज अपडेट - फोटो : Amar Ujala Graphics

वर्तमान में संक्रमण के प्रसार की स्थिति देखते हुए, बोर्ड ने आगामी कक्षा 10वीं और कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाओं के आयोजन या रद्द करने के संबंध में अंतिम निर्णय की घोषणा करेगा। यह भी उम्मीद है कि राज्य सरकार बोर्ड परीक्षाओं को एक बार फिर स्थगित कर सकती है। हालांकि, कई राज्यों में कोविड -19 मामलों के अचानक बढ़ने के कारण कई छात्र और अभिभावक बोर्ड परीक्षाओं को रद्द करने पर जोर दे रहे हैं, हालांकि कक्षा 12वीं की परीक्षा अभी तक किसी भी राज्य द्वारा रद्द नहीं की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Decision regarding RBSE Class 10, 12 Board Exams to be announced by govt soon
बोर्ड परीक्षा - फोटो : Amar Ujala Graphics

सीबीएसई, अन्य बोर्ड की परीक्षाएं स्थगित
राजस्थान सरकार को वर्तमान में माता-पिता, शिक्षकों और छात्रों द्वारा उम्मीदवारों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए आगामी बोर्ड परीक्षाओं को रद्द करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। हालांकि, इस संबंध में अभी तक राज्य सरकार की ओर से कोई अंतिम निर्णय नहीं किया गया है। इससे पहले, राजस्थान बोर्ड ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई द्वारा कक्षा 12वीं की परीक्षाओं को स्थगित करने के संबंध में एक घोषणा के तुरंत बाद आया था।
 

विज्ञापन
Decision regarding RBSE Class 10, 12 Board Exams to be announced by govt soon
बोर्ड परीक्षा 2021 - फोटो : Amar Ujala Graphics

छुट्टियों में ऑनलाइन शिक्षा की तैयारी
हालांकि, फिलहाल विद्यालयों में में छह जून तक गर्मी की छुट्टियां चल रहीं हैं। वहीं, शिक्षा विभाग ग्रीष्मावकाश में भी इन विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन शिक्षा का बेहतरीन प्लेटफॉर्म तैयार करने में जुटा है। बता दें कि राज्य में इसी सत्र से माध्यमिक और उच्च माध्यमिक कक्षाओं के लिए एनसीईआरटी का पाठ्यक्रम लागू किया जा रहा है। हालांकि, प्राथमिक कक्षाओं के लिए अभी राजस्थान बोर्ड का ही पाठ्यक्रम लागू है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed