{"_id":"5e3bb4cd8ebc3ee5e642dab6","slug":"today-history-of-6-february-nasa-apollo-14-mission-interesting-facts-about-moon","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जब चांद पर खेला गया धरती का ये लोकप्रिय खेल, जानें कौन था वो खिलाड़ी","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
जब चांद पर खेला गया धरती का ये लोकप्रिय खेल, जानें कौन था वो खिलाड़ी
Thu, 06 Feb 2020 12:10 PM IST
Garima Garg
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Garima Garg
Updated Thu, 06 Feb 2020 12:10 PM IST
विज्ञापन
apollo 14
- फोटो : NASA
हर दिन की अपनी एक अलग विशेषता होती है। एक तारीख अपने अंदर न जाने कितनी घटनाओं को समाए होती है। बात है साल 1971 की। वो 6 फरवरी की तारीख ही थी, जब अपोलो-14 ने चांद की सतह को छुआ था। तब चांद पर धरती का एक लोकप्रिय खेल भी खेला गया था।
Trending Videos
apollo 14
- फोटो : NASA
क्या था अपोलो-14 मिशन
- आधिकारिक तौर पर अपोलो-14 चांद पर जाने वाला पहला सफल मिशन था।
- नासा वैज्ञानिकों का लक्ष्य था चांद की सतह पर उतरने से लेकर धरती पर लौटने तक चांद की उत्पत्ति से जुड़े आंकड़े जुटाना। इस काम में वे काफी हद तक सफल भी हुए।
- शेफर्ड के साथ उनके साथी एगर मिटशेल भी गए थे। वे अपने साथ चांद से करीब 4,500 मिलियन साल (करीब 215,656.49 साल) पुराना क्रिस्टेलाइन रॉक का नमूना (रंग - सफेद) लेकर आए थे।
चंद्रमा की सतह
- फोटो : NASA Twitter
- मिशन के दौरान शेफर्ड और एगर मिटशेल ने चांद की सतह पर सबसे ज्यादा चलने का रिकॉर्ड भी बनाया था।
- चांद पर 9 घंटे से ज्यादा वक्त इन दोनों साथियों ने बिताया था।
जानें, चांद पर कौन सा खेल खेला गया था?
विज्ञापन
विज्ञापन
apollo 14
- फोटो : NASA
- अंतरिक्षयात्री एलेन शेफर्ड को इस मिशन पर भेजा गया था। वह एक गोल्फर भी थे।
- अपने साथ एलेन शेफर्ड गोल्फ स्टिक और गोल्फ की गेंदें भी लेकर गए थे। दिलचस्प बात ये है कि एलेन गोल्फ स्टिक और बॉल अपने स्पेस सूट में छिपाकर ले गए थे।
- जब वे चांद पर पहुंचे तो उन्होंने कुछ जरूरी प्रयोग करने के साथ-साथ कुछ उपकरण भी लगाए।
विज्ञापन
चंद्रमा की सतह
- फोटो : Social media
- जब उनका काम खत्म हो गया तब उन्होंने चांद पर गोल्फ खेला।
- उस वक्त उन्होंने चांद पर दो गेंदों से गोल्फ खेला था। इनमें से एक गेंद चांद की सतह पर गिरी थी, जिसे जैवेलिन कार्टर नाम दिया गया।
- शेफर्ड चांद पर गोल्फ खेलने वाले पहले शख्स बन गए।
कमेंट
कमेंट X