भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बॉम्बे (Indian Institute of Technology - IIT Bombay) युवाओं को फेलोशिप पाने का शानदार मौका दे रहा है। ये मौका हर उस विद्यार्थी के लिए है जो कॉलेज में पढ़ाई कर रहा है। फिर चाहे आप स्नातक (UG) कर रहे हों, परास्नातक (PG) या फिर पीएचडी (PhD)। चाहे आप विज्ञान (Science) की पढ़ाई कर रहे हों, वाणिज्य (Commerce) की या फिर कला (Arts) की। हर विद्यार्थी के पास ये फेलोशिप पाने का मौका है।
IIT बॉम्बे दे रहा है फेलोशिप, स्नातक से पीएचडी तक हर विषय के छात्रों के लिए शानदार मौका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महत्वपूर्ण तारीखें
- इस फेलोशिप के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है। आवेदन / पंजीकरण करने की अंतिम तारीख 25 फरवरी 2020 है।
- टास्क जमा करने की अंतिम तारीख - 7 मार्च 2020
- फेलोशिप परिणाम की घोषणा की तारीख - अप्रैल 2020
- फेलोशिप कार्यक्रम शुरू होने की संभावित तारीख - मई 2020
क्या है टास्क, क्या करना होगा?
- फेलोशिप के लिए कुछ टॉपिक दिए गए हैं। अभ्यर्थी को अधिकतम दो टॉपिक का चुनाव कर उसपर प्रस्ताव बनाकर भेजना है। प्रस्ताव स्वीकार होने के बाद टास्क पूरा करना होगा। इस टास्क के आधार पर ही फेलोशिप के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।
- टास्क के टॉपिक आगे दिए लिंक से आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।
जानें इस फेलोशिप को
यह फेलोशिप आईआईटी बॉम्बे द्वारा केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय (MHRD - Ministry of Human Resource and Development) के तहत दी जा रही है।इसका नाम है FOSSEE समर फेलोशिप (FOSSEE Summer Fellowship 2020)।
ये भी पढ़ें : IIT: इन पांच आईआईटी को मिला राष्ट्रीय महत्व के संस्थान का दर्जा
फेलोशिप के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
आईआईटी बॉम्बे एफओएसएसईई फेलोशिप की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।
इस फेलोशिप के लिए रजिस्ट्रेशन कराने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X