फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Rajasthan Board Result: जानें कब आएंगे राजस्थान बोर्ड परीक्षा के परिणाम, कैसे चेक कर सकेंगे अपना स्कोरकार्ड?

Wed, 04 May 2022 09:37 AM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Wed, 04 May 2022 09:37 AM IST
सार

Rajasthan Board Result: जानकारी के मुताबिक राज्य के स्कूलों ने सभी छात्रों के अंतिम अंक राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड को भेज दिए हैं। बोर्ड की ओर से भी कॉपियों के मूल्यांकन के मानदंड को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है।

विज्ञापन
Rajasthan Board 10th and 12th Results 2022 Date Expected Soon RBSE Likely to Declare on Rajresults.nic.in This Month
Rajasthan Board Result 2022 - फोटो : Social Media

Rajasthan Board Result: देशभर में अब बोर्ड परीक्षाएं या तो जारी हैं या तो समाप्त हो चुकी हैं। कोरोना के दौर में शिक्षा क्षेत्र को हुए व्यापक नुकसान के बावजूद विभिन्न राज्य और केंद्रीय बोर्ड की ओर से परीक्षाओं का आयोजन काबिले तारीफ है। बिहार बोर्ड और एमपी बोर्ड ने तो परीक्षाओं का आयोजन करा कर परिणाम भी जारी कर दिए हैं। ऐसे में राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की ओर से भी राज्य में कक्षा दसवीं और बारहवीं की परीक्षा का आयोजन सफलता पूर्वक करा लिया गया है। अब परीक्षा के बाद से ही लाखों की संख्या में छात्र अपने-अपने परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसी खबर सामने आ रही है कि राजस्थान बोर्ड की ओर से बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम अब कभी भी जारी किए जा सकते हैं। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम की घोषणा आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.Rajasthan.gov.in पर की जाएगी। हम आपको इस खबर में बताएंगे कि कैसे आप अपने परिणाम तको बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

Rajasthan Board 10th and 12th Results 2022 Date Expected Soon RBSE Likely to Declare on Rajresults.nic.in This Month
Rajasthan Board 10th and 12th Results 2022 - फोटो : Amar Ujala

Rajasthan Board Result: स्कूलों ने भेज दिए हैं छात्रों के अंक
जानकारी के मुताबिक राज्य के स्कूलों ने सभी छात्रों के अंतिम अंक राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड को भेज दिए हैं। बोर्ड की ओर से भी कॉपियों के मूल्यांकन के मानदंड को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। इसलिए ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है कि बोर्ड की ओर से दसवीं और बारहवीं कक्षा के परिणाम को जल्द ही जारी किया जाएगा। 

Rajasthan Board 10th and 12th Results 2022 Date Expected Soon RBSE Likely to Declare on Rajresults.nic.in This Month
Rajasthan Board 10th and 12th Results 2022 - फोटो : Amar Ujala

Rajasthan Board Result: आखिर कब तक जारी होंगे परिणाम?
अब तक मिली जानकारी के अनुसार  राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के परिणामों को मई महीने के आखिर या जून महीने के पहले हफ्ते में जारी कर दिए जाएंगे। छात्र बोर्ड परीक्षा परिणाम से जुड़ी किसी भी नई जानकारी या अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बना कर रखें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Rajasthan Board 10th and 12th Results 2022 Date Expected Soon RBSE Likely to Declare on Rajresults.nic.in This Month
Rajasthan Board 10th and 12th Results - फोटो : Amar Ujala

Rajasthan Board Result: कब हुई थी परीक्षा?
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 24 मार्च, 2022 से लेकर 26 अप्रैल, 2022 तक किया गया था। इस परीक्षा में करीब 20 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था। परीक्षा के बाद से ही छात्र बेसब्री से अपने परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। जल्द ही इनका इंतजार खत्म होने वाला है।

विज्ञापन
Rajasthan Board 10th and 12th Results 2022 Date Expected Soon RBSE Likely to Declare on Rajresults.nic.in This Month
Rajasthan Board 10th and 12th Results - फोटो : Amar Ujala

Rajasthan Board Result: कैसे चेक कर सकेंगे अपना परिणाम?

छात्र नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना परिणाम चेक और डाउनलोड कर सकेंगे।

  • सबसे पहले छात्र राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajresults.nic.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे बोर्ड परीक्षा के परिणाम से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • यहां दसवीं या बारहवीं कक्षा के परिणाम के लिंक पर  क्लिक करें।
  • अब मांगी जा रही जानकारी जैसे रोल नंबर और जन्मतिथि आदि को दर्ज करें।
  • अब आपका परिणाम आपके सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • इसे चेक कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed